Connect with us

खबर सक्ती ...

सामान्य प्रेक्षक और पुलिस प्रेक्षक ने सभी सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी की बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी समस्त तैयारियों की समीक्षा की ..

Published

on


स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन कराए संपन्न – समान्य प्रेक्षक ,


सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ करें कार्य- पुलिस प्रेक्षक ..


सक्ती, सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी, पुलिस प्रेक्षक बिपिन शंकर राव आहिरे, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय जेठा के सभाकक्ष में जिले के सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण सोम, डाक मतपत्र नोडल अधिकारी विश्वास कुमार सहित सभी सेक्टर ऑफिसर एवं सेक्टर पुलिस ऑफिसर और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

सामान्य प्रेक्षक सौरभ स्वामी ने कहा कि सभी सेक्टर अधिकारी पूरी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करें ताकि मजबूत लोकतंत्र की स्थापना की जा सके। उन्होंने कहा की निर्वाचन में सेक्टर अधिकारी महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं। सामान्य प्रेक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को माक पोल निर्धारित समय पर सही तरीके से हो इसका विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने रिजर्व मतदान दल की उपस्थिति, रिजर्व ईवीएम वीवीपेट के व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करते हुए मतदान के दौरान तकनीकी खराबी आने पर त्वरित रूप से मशीन बदलने की तैयारी रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए पूरी कर्तव्य निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए है।

पुलिस प्रेक्षक बिपिन शंकर राव आहिरे ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के सभी सेक्टर अधिकारी एक टीम की तरह बेहतर आपसी समन्वय में रहकर कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश देते हुए पुलिस अधिकारियों को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से चलता रहे इसका विशेष ध्यान रखे जाने कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सभी सेक्टर अधिकारियो को मतदान दिवस के दिन अपने मोबाइल चार्ज रखते हुए निर्धारित समय पर पूरी सजगतापूर्वक आवश्यक रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा। उन्होंने कहा कि निर्विघ्न निर्वाचन संपन्न कराने में सेक्टर अधिकारियों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसलिए सभी अपने कार्यों को पूरी सजगता, गंभीरता और जिम्मेदारी पूर्वक करें। जिससे सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर13 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को मिल रही अभूतपूर्व गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

भारतीय आदिम जाति सेवक संघ के छत्तीसगढ़ राज्य बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री .. रायपुर, मुख्यमंत्री...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

13 से 19 जुलाई तक जिला अस्पताल में किशोरियों को निशुल्क लगेगा एचपीवी वैक्सीन ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, जिले की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं के लिए 13 से 19 जुलाई तक जिला...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

30 कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, आईएमए ने उपचार और पोषण सुधार का उठाया जिम्मा ..

कलेक्टर की पहल को मिला चिकित्सकों का साथ, एक माह बाद फिर होगा बच्चों के स्वास्थ्य का मूल्यांकन .. सारंगढ़-बिलाईगढ़,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..14 घंटे ago

कलेक्टर के सख्त निर्देश: स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने 12 सूत्रीय आदेश जारी ..

कक्षा में शिक्षकों के मोबाइल उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध, हर माह होगा सामूहिक पुस्तक वाचन, सभी विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन ..

धमतरी के 10 वर्षीय त्रिशांत का हुआ सफल और पूर्णतः निःशुल्क हृदय ऑपरेशन , लाडले को स्वस्थ देख परिजनों की...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती में संगठन को मिली नई मजबूती, दीपक अग्रवाल बने जिला मुख्यालय प्रभारी ..

भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, जिला मुख्यालय की कमान संभालेंगे अब दीपक अग्रवाल .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

परसदा खुर्द में दिल दहला देने वाली वारदात: 13 वर्षीय बालक की हत्या कर खेत में दफनाया, 40 घंटे में आरोपी गिरफ्तार ..

पैसों का लालच देकर ले गया, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट: शव खेत में गाड़कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश...

खबर रायगढ़22 घंटे ago

🚨 मासूम को भारत विरोधी नारे सिखाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद ने लगाये “हिंन्दुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद” ..

🚨 एनडीपीएस एक्ट मामले में जेल में निरूद्ध आरोपी वसीम पर महिला थाना में दर्ज है प्रताड़ना, राजद्रोह और राष्ट्रीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पुरानी पेंशन सहित सात सूत्रीय मांगों को लेकर बिजली कर्मचारी महासंघ का धरना, 15 अगस्त तक मांगें पूरी नहीं हुईं तो 17 अगस्त से अनिश्चितकालीन कामबंद की चेतावनी ..

रायपुर, भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित सात सूत्रीय मांगों को...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील ने संभाली स्वच्छ सूरजपुर अभियान की कमान, जिला स्तरीय श्रमदान में किया जनभागीदारी का आह्वान ..

बड़कापारा छठ तालाब परिसर में श्रमदान व पौधारोपण, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. सूरजपुर, “स्वच्छ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending