Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ मंत्रालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन में पदस्थ अधिकारियों (मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, उप सचिव, अवर सचिव) की निजी स्थापना में पदस्थ स्टेनो संवर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एनआईसी ई-मेल का उपयोग करने तथा विभागीय कार्य ऑनलाइन माध्यम से सम्पन्न किये जाने तथा सचिवालयीन कार्यप्रणाली एवं नियमावली के संबंध में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 30 एवं 31 मई को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के शुभारम्भ अवसर पर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग अन्बलगन पी. ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं उद्देश्यों को विस्तार से रेखांकित किया। अपर मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग श्रीमती ऋचा शर्मा आने वाले समय में छत्तीसगढ़ शासन के कार्यों में किस प्रकार तेजी लाई जा सकती है। इसके लिए ई-ऑफिस एवं डिजिटल सेक्रेटरी, ईमेल, डिजिटल कैलेन्डर के माध्यम से मीटिंग की जानकारी दी। दिन-प्रतिदिन नई तकनीक की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि नई तकनीक से अधिकारियों का कार्य आसान हुआ है और उसका प्रयोग आज सभी को आना चाहिए इस पर मार्गदर्शन दिए। एनआईसी के प्रशिक्षको के द्वारा पोर्टल से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण दिया गया कि एनआईसी ईमेल के सभी तथ्य का उपयोग जैसे संबंधित विभाग के एडेस बुक अद्यतन रखना आई.एस. के अंतर्गत अधिकारी का वर्तमान पता, विभाग फोल्डर बना, जिससे सभी प्रासंगिक ईमेलस को लिंक किया जा सके जैसे सभी मीटिंग्स, एपीएआर, आईपीआर आदि की जानकारी दी गई।
चिप्स के द्वारा तकनीकी ट्रेनिंग में डिजिटल सेक्रेटरियेट अवकाश के संबंध में एवं ए.सी.आर. लिखने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। डिजिटल कैलेण्डर के माध्यम से किस प्रकार मीटिंग की जानकारी रखी जा सकती है। विभाग का जीमेल आईडी बनाना एवं इसका उपयोग समी बैठकों एवं डिजिटल कैलेण्डर बनाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। नियम से संबंधित विषय पर अवर सचिव अन्वेष घृतलहरे अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की वरिष्ठता संबंधित जानकारी दी गयी कि किस प्रकार वरियता क्रम में अधिकारियों को पत्राचार किया जाए एवं दूरभाष बातचीत में वरिष्ठता का ध्यान रखा जाए। महेश साकल्ले, मुख्य लेखाधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग लेखा शाखा के द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति नियम, टी.ए. बिल नियम, टेलीफोन बिल के साथ ही अवकाश नियमों की विस्तृत जानकारी दी गयी।
पर्सनालिटी डेव्लपमेंट विषय पर अजय कुमार त्रिपाठी, उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा डेकोरम-ड्रेस कोड संबंध में विस्तार से ऑफिस में किस प्रकार से कार्य-व्यवहार होना चाहिए, आम जनता से शासकीय सेवकों को विनम्रता पूर्वक व्यवहार करना चाहिए तथा उन्हें हमेशा मदद करना चाहिए।

कार्यप्रणाली एवं कार्यप्रक्रिया से संबंधित विषय पर प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक के रूप में डी. पी. कौशल उप सचिव गृह विभाग, अरूण हिंगवे, अवर सचिव मुख्य सचिव कार्यालय एवं देवलाल भारती, अवर सचिव, इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा डिक्टेशन लेना, जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के पास जारी करना एवं उनसे मधुर व्यवहार बनाए रखना जैसे महत्वपूर्ण विषयों सहित न्यायालयीन प्रकरण, विधानसभा, न्यायालयीन अवमानना आदि के संबंध में गोपनीयता बनाए रखने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों के पर्सनल फोल्डर बनाना एवं रख रखाव करना और समय सीमा की बैठकों की तैयारी पत्राचार रजिस्टर तैयार करना, कार्यवाही विवरण तैयार करना एवं संबंधितों को अवगत कराना आदि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। कार्यालय में फाईलों के संधारण, आवक-जावक, पत्राचार आदि से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
समापन सत्र में अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ के द्वारा पर्सनल स्टाफ के कार्यव्यवहार, के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को शासकीय कार्य व्यवहार के संबंध में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। श्रीमती अंशिका ऋषि पाण्डेय, अवर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के द्वारा सभी उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिये, प्रशिक्षकों को विषय से संबंधित प्रशिक्षण देने के लिये धन्यवाद दिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़18 घंटे ago

♦️ नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल ..

♦️ जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश .. रायगढ, सामाजिक...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान ..

♦️ परिवहन विभाग की तत्पर कार्रवाई से आवेदक को मिली आवश्यक जानकारी , ♦️ त्वरित समाधान से संतुष्ट हुआ शिकायतकर्ता...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

♦️ छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित ..

♦️ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन की प्राथमिकता— बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

♦️ ‘नीली क्रांति’ से समृद्धि की ओर: मछली पालन बना ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार ..

♦️ सरकारी योजनाओं से मिल रहा संबल, मत्स्य पालन से खुल रहे रोजगार और आय के नए अवसर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

♦️ बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप ..

♦️ मर्दापाल क्षेत्र को मिली 8.63 करोड़ रूपए की विकास कार्यों की सौगात , ♦️ वन मंत्री कश्यप ने सड़क...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

♦️ सक्ती में खनिज के अवैध खनन पर ड्रोन की नजर, रेत भंडारण का हुआ हवाई सर्वे ..

♦️ ड्रोन सर्वे से अवैध रेत कारोबार पर शिकंजा, पिसौद-बरेकेल खुर्द में जांच , ♦️ अवैध खनिज उत्खनन रोकने ड्रोन...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

🔹 दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती की गोली मारकर हत्या, दो बदमाश फरार ..

🔹 दवा लेने के बहाने घर पहुंचे, तीन गोलियां दागीं; इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस ने नाकेबंदी कर जांच...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

🔸 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, विक्रय केंद्र सील ..

🔸 अधिक कीमत पर खाद बिक्री पर सख्ती, किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: प्रशासन .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔹 नैनो यूरिया ने बदली खेती की तस्वीर, किसान सुरेश कुमार डनसेना बने प्रेरणास्रोत ..

🔹 कम लागत, बेहतर उत्पादन और आधुनिक तकनीक से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास .. सक्ती, कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

🔸 महतारी वंदन योजना बनी मालती श्रीवास के परिवार का मजबूत सहारा ..

🔸 मासिक सहायता से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू जरूरतें हो रहीं सुगमता से पूरी .. सक्ती, राज्य शासन की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending