Connect with us

खबर सक्ती ...

जांजगीर-चांपा लोकसभा में फिर खिला ‘कमल’ ..

Published

on

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने पूर्व मंत्री डा शिव डहरिया को 60 हजार से ज्यादा मतों से हराया ,

इस जीत को लेकर सक्ती क्षेत्र के लोगों मैं दिखा उत्साह का माहौल ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया की हार हुई है, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े ने करीब 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

इस बार भारतीय जनता पार्टी ने महिला प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े पर दांव लगाया था, वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व मंत्री शिव डहरिया मैदान में थे, जिसे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ने 60 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। इससे पहले 2019 के आम चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गुहाराम अजगले ने पिछले चुनाव में 83,255 मतों के अंतर से जीत दर्ज कि थी, उन्हें 5,72,790 वोट मिले थे, गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के उम्मीदवार रवि भारद्वाज को हराया था, जिन्हें 4,89,535 वोट मिले।

2019 में ये थे चुनाव परिणाम –


गुहाराम अजगले (भाजपा) 5,72,790 वोट अंतर (45.91% वोट दर), रवि भारद्वाज (कांग्रेस) 4,89,535 वोट अंतर (39.24% वोट दर), दाऊ राम रत्नाकर (बसपा) 1,31,387 वोट (10.53% वोट दर)
नोटा 9,981 वोट (0.8% वोट दर)

इस बार 7 मई को हुए तीसरे चरण के मतदान में जांजगीर लोकसभा के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस बार कुल 67.56 प्रतिशत वोट पड़े, छत्तीसगढ़ का जांजगीर-चांपा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भारत की चुनावी राजनीति में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जांजगीर-चांपा की जनसांख्यिकी विविधताओं से भरी है। और चुनावी नजरिए से यह छत्तीसगढ़ के लोकसभा क्षेत्रों में रोचक और अहम है। इस निर्वाचन क्षेत्र में विगत 2019 के लोकसभा चुनाव में 65.57% मतदान हुआ था।

जानिए इस चुनाव में विधानसभावार कहां कितने वोट पड़े
अकलतरा विधानसभा में 71.39 %
जांजगीर चांपा विधानसभा में 73.10%
सक्ती विधानसभा में 71.79%
चंद्रपुर विधानसभा में 67.50%
जैजैपुर विधानसभा में 65.10%
पामगढ़ विधानसभा में 64.48%
बिलाईगढ़ विधानसभा में 64.95%
कसडोल विधानसभा में 64%

दो विधानसभा में महिला वोटर अधिक –

जांजगीर-चांपा लोकसभा में 20 लाख 52 हजार मतदाता हैं, इनमें चंद्रपुर और बिलाईगढ़ विधानसभा में महिला वोटरों की संख्या अधिक है, चंद्रपुर में 1 लाख 17 हजार 599 पुरुष और 1 लाख 19 हजार 803 महिला मतदाता हैं, इसी तरह बिलाईगढ़ विधानसभा में 1 लाख 53 हजार 99 पुरुष और 1 लाख 53 हजार 579 महिला मतदाता हैं, जबकि कसडोल विधानसभा में महिला और पुरुष मतदाताओं में मात्र 58 का अंतर है, यहां 58 पुरुष मतदाता अधिक हैं, जांजगीर चांपा लोकसभा में सर्वाधिक मतदाता कसडोल विधानसभा में हैं, यहां तीन लाख 68 हजार 136 मतदाता हैं, इनमें पुरुष मतदाता एक लाख 84 हजार 96 और महिला मतदाता एक लाख 84 हजार 38 है, यहां दो लाख 16 हजार 915 मतदाता हैं।

1984 में पहली बार खिला था कमल –

जांजगीर-चांपा लोकसभा में 1984 में पहली बार भाजपा ने इस सीट पर अपना पैर जमाना शुरू किया, इससे पहले भारतीय जनसंघ के रूप में पार्टी पांच बार दूसरे स्थान पर रही, भाजपा के कद्दावर नेता दिलीप सिंह जूदेव ने पहली बार 1989 में पार्टी का खाता खोला और कांग्रेस के प्रभात मिश्रा को हराया, अगली बार 1991 में कांग्रेस पार्टी के भवानी लाल वर्मा ने दिलीप सिंह जूदेव को हराया, हालांकि 1996 में मनहरण लाल पांडेय और 2004 में करुणा शुक्ला ने पार्टी को जीत दिलाई, तब से लगातार यह सीट भाजपा के खाते में है।

जानिए लोकसभा और विधानसभा में वोट शेयर की स्थिति –

लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस का वोट शेयर 39.06 फीसदी था, जबकि बीजेपी का वोट शेयर 46.03 फीसदी था, बसपा को भी 10.06 प्रतिशत वोट मिले थे, हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर इस लोकसभा में 45.09 प्रतिशत था, जबकि बीजेपी का वोट शेयर 35.06 प्रतिशत था. बसपा 10.07 प्रतिशत में सिमट गई, जबकि वर्ष 2018 के विधानसभा में उसे 25.01 फीसदी वोट मिले थे, इस तरह बसपा का जनाधार विधानसभा चुनाव में पिछले विधानसभा की अपेक्षा कम हुआ है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति ..

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में पीपीपी मूल्यांकन समिति की बैठक संपन्न , बिलासपुर ट्रांसपोर्ट नगर और नवा रायपुर कन्वेंशन सेंटर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

निर्वाचन अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग हेतु दिशा निर्देश जारी ..

रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सुशासन तिहार 2026: जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम रायपुरा में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

19 ग्राम पंचायत के पहुंचे ग्रामीणजन, 348 में से 202 आवेदनों का मौके पर हुआ त्वरित समाधान , स्वास्थ्य जांच,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के ग्राम टेमर में योग और यज्ञ से संस्कारवान शिक्षा का संदेश, 25 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का 20वां दिवस सम्पन्न ..

पतंजलि योगपीठ के शिविर में सहयोग शिक्षकों को मिला योग, यज्ञ और भारतीय संस्कृति का प्रशिक्षण .. सक्ती, पतंजलि योगपीठ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल का बड़ा एक्शन: रायपुरा-हरदी में 75 लीटर महुआ शराब और 700 किलो लाहन जब्त ..

जनसमस्या शिविर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, सकरेली (बा) में शराब बेचते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सूरजपुर को मिली नई प्रशासनिक कमान, रेना जमील आईएएस बनीं जिले की 11वीं कलेक्टर ..

जनहित और सुशासन को प्राथमिकता: कलेक्टर रेना जमील ने संभाला सूरजपुर जिले का कार्यभार .. सूरजपुर, जिले के प्रशासनिक इतिहास...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ई-ऑफिस से बदली प्रशासनिक तस्वीर, डिजिटल फाइल संचालन में सक्ती जिला प्रदेश में अव्वल ..

छत्तीसगढ़ में ई-ऑफिस क्रांति का विस्तार, पारदर्शी और तेज प्रशासन की नई पहचान बना 33व जिला सक्ती .. सक्ती, छत्तीसगढ़...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending