Connect with us

खबर कोरबा

ममता यादव बनीं यादव महासभा छत्तीसगढ़ महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष ..

Published

on

सांसद ज्योत्सना महंत ने दी बधाई“संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा” ,

कोरबा में हर्ष की लहर, समाज सेवा में सक्रिय ममता यादव को बड़ी जिम्मेदारी ..

कोरबा, अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ ने अपने महिला प्रकोष्ठ में नई ऊर्जा का संचार करते हुए कोरबा जिले की सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती ममता यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। संगठन में उनके लंबे समय से किए जा रहे समर्पित कार्य, निष्ठा, नेतृत्व क्षमता और महिला शक्ति को जोड़ने के प्रति निरंतर सक्रियता को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। उनके नियुक्ति आदेश के बाद यादव समाज एवं क्षेत्रीय संगठनों में हर्ष का वातावरण है।

कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने ममता यादव को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि संगठन ने एक योग्य और कर्मठ कार्यकर्ता को यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ममता यादव अपनी योग्यता, कार्यकुशलता और सामाजिक जुड़ाव के अनुभव से संगठन को नई दिशा देंगी। सांसद महंत ने अपने बधाई संदेश में यह भी कहा कि समाज की प्रगति के लिए सक्रिय महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ममता यादव इस दायित्व को पूरी ईमानदारी और उत्साह के साथ निभाएँगी।

बधाई संदेश में सांसद महंत ने लिखा— “अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर मैं श्रीमती ममता यादव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करती हूँ। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, लगन और सक्रियता निश्चित ही समाज के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान देगी। उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।”

ममता यादव लंबे समय से कोरबा जिले में यादव समाज के विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाती रही हैं। वे समाज की महिलाओं, युवतियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को जोड़ने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रही हैं। समाज में उनकी पहचान हमेशा से एक सक्रिय, सरल और सहयोगी महिला नेता के रूप में रही है।

जानकारी के अनुसार, ममता यादव को कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की करीबी कार्यकर्ताओं में गिना जाता है तथा वे लगातार सामाजिक गतिविधियों में सांसद के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती रही हैं। उनकी इस नियुक्ति से जिले में यादव समाज के लोगों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है।

यादव महासभा के पदाधिकारी तथा जिलेभर के समाजजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में महिला प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त, संगठित और सक्रिय होगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending