Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

सांसद राधेश्याम राठिया ने सारंगढ़ में किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ ..

Published

on

विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, देवगुड़ी में की पूजा-अर्चना, मांदर की थाप पर झूमे सांसद ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, प्रदेश के गौरव और समृद्ध संस्कृति के प्रतीक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का जिला स्तरीय आयोजन रविवार को सारंगढ़ के खेलभाठा मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने पारंपरिक विधि-विधान से छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर राज्योत्सव का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए आकर्षक विकास प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली। सांसद राठिया ने पंचायत, स्वास्थ्य, कृषि, पशुधन, उद्यानिकी, उच्च शिक्षा, श्रम, समाज कल्याण, जल संसाधन, रेशम उद्योग, खाद्य, स्कूल शिक्षा, जनसंपर्क, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के कार्यों की सराहना की।

महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पुरस्कृत किया और शिशु अन्न प्राशन कार्यक्रम में शिशुओं को अन्न ग्रहण कराया। उन्होंने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के सेल्फी जोन में फोटो लेकर संदेश भी दिया तथा कम उम्र में विवाह रोकथाम अभियान में हस्ताक्षर कर समाज को जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद राठिया ने आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा स्थापित देवगुड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की और जशपुरिया नर्तक दल के साथ मांदर की थाप पर नृत्य कर उत्सव की खुशी साझा की।

राज्योत्सव में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली विद्यार्थी, ग्रामीण और शहरी नागरिक उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम स्थल पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक और लोकनृत्यों की छटा देखते ही बन रही थी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending