Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन ..

Published

on

दृष्टिबाधित विद्यालय में कंबल व फल वितरण, बच्चों ने गीत गाकर दी बधाई ,

स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान में दीप प्रज्वलन कर बाबूजी को भी किया याद ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती के लोकप्रिय विधायक, मिलनसार, सरल और सहज व्यक्तित्व के धनी डॉ. चरणदास महंत जी का जन्मदिन 13 दिसंबर को सक्ती नगर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कतर कट्टर महंत समर्थकों, पत्रकार संघ सक्ती के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में शुभचिंतकों ने सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर अपने प्रिय नेता के प्रति सम्मान और स्नेह प्रकट किया।

सेवा दिवस के तहत वार्ड क्रमांक 01 स्थित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच कश्मीरी कंबल, फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में बच्चों को गर्म वस्त्र पाकर चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित बच्चों ने डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मधुर एवं भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।

इस अवसर पर कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) के नेतृत्व में युवा टीम ने विद्यालय पहुंचकर न केवल बच्चों, बल्कि उनकी सेवा में लगे स्टाफ सदस्यों को भी कश्मीरी कंबल भेंट किए। अपने बीच महंत समर्थकों को पाकर बच्चे एवं पूरा विद्यालय परिवार अत्यंत प्रसन्न नजर आया और सभी ने इस सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के उपरांत युवा कार्यकर्ता स्वर्गीय बिसाहू दास महंत उद्यान पहुंचे, जहां बाबूजी की स्मृति में दीप प्रज्वलित कर बाबूजी को भी किया याद। “बाबूजी अमर रहें” के उद्घोष के साथ यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सेवा दिवस के आयोजन में कट्टर महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू), भूरू अग्रवाल, कालू अग्रवाल, अनिल देवांगन, आनंद अग्रवाल (विधायक प्रतिनिधि), गिरधर जायसवाल (विधायक प्रतिनिधि), पिंटू ठाकुर (विधायक प्रतिनिधि) तथा तपेश शर्मा (अध्यक्ष, पत्रकार संघ सक्ती) सहित अनेक महंत समर्थक एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. चरणदास महंत जी के सेवा, सरलता और जनसमर्पण को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त ..

मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं निपुण मिशन के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान, सभी 33 जिलों में स्थापित...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर करने होंगे प्रयास : मुख्यमंत्री साय ..

कैंसर के खिलाफ लड़ाई में मरीज को यह भरोसा दिलाना जरूरी कि वह अकेला नहीं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

बडी खबर: स्क्रब टाइफस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील ..

झाड़ियों, घास और खेतों में जाने पर विशेष सतर्कता जरूरी , तेज बुखार सहित लक्षण दिखने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र...

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर, बोर्ड आफ विजिटर्स ने किया जिला जेल का निरीक्षण ..

बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की ली जानकारी, जांची भोजन की गुणवत्ता .. जांजगीर-चांपा, माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती की बेटी शोभा ने दौड़ में दिखाया दम, 100 मीटर में गोल्ड तो 200 मीटर में जीता सिल्वर ..

केरीबंधा की उड़नपरी शोभा ने जगदलपुर में मचाई धूम, दो पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान , ट्रैक पर दौड़ी...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुगम एवं सुरक्षित यातायात की दिशा में पहल: सक्ती जिले के सभी ऑटो चालकों का होगा पंजीयन ..

ऑटो चालकों का तैयार होगा डिजिटल डाटाबेस, वाहनों पर लगाया जाएगा पहचान संबंधी स्टीकर .. सक्ती, जिले में यातायात व्यवस्था...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार ..

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4,500 रुपये की शराब जब्त कर आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

दहेज प्रताड़ना में पति, सास-ससुर गिरफ्तार, एसडीओपी डॉ. भुवनेश्वरी पैकरा के नेतृत्व में चौकी अड़भार पुलिस की कार्रवाई ..

विवाह के दो माह बाद प्रताड़ना, कीटनाशक सेवन से विवाहिता की मौत; पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार, तीनों आरोपी न्यायिक रिमांड...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending