Connect with us

खबर सक्ती ...

आबकारी वृत्त सक्ती की अवैध शराब कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई ..

Published

on

6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। दिनांक 14 दिसंबर 2025 को वार्ड क्रमांक 18, थाना सक्ती क्षेत्र में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर द्वारा सूचना दी गई थी कि गिरधर सतनामी पिता पिताम्बर सतनामी द्वारा भारी मात्रा में महुआ शराब की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना की तस्दीक के लिए सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में पहले एक छद्म खरीददार को मौके पर भेजा गया। छद्म खरीद के दौरान आरोपी द्वारा महुआ शराब की बिक्री की पुष्टि होते ही आबकारी टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से ग्राहकों को बेचने के लिए रखी गई 3 प्लास्टिक बोतलें बरामद की गईं, जिनमें प्रत्येक बोतल में 2-2 लीटर महुआ शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 6 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत कुल एक प्रकरण कायम किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड लिया गया, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के साथ आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान, आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, विष्णु कौशिक, परसराम कहरा, भारती यादव एवं नगर सैनिकों की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई।

आबकारी विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सघन एवं कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

महंत दंपति ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति ..

नन्हे सितारों की मुस्कान में दिखी त्योहार की असली मिठास, डॉ. महंत हुए भावुक .. रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ , तातापानी महोत्सव के लिए हर साल 25 लाख रुपये:...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात ..

वीर शहीद दीपक भारद्वाज को नमन: मुख्यमंत्री साय ने कहा — युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनका बलिदान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात...

खबर जांजगीर-चांपा ..19 घंटे ago

32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ..

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल .. जांजगीर-चांपा,...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर जांजगीर में भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का गरिमामय सम्मान ..

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र बलों के त्याग और बलिदान को किया नमन .. जांजगीर-चांपा, जिले में 14वें...

खबर जांजगीर-चांपा ..20 घंटे ago

बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित ..

जांजगीर-चांपा, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती सुनिता यादव पति स्व. रामकुमार...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

कलेक्टर ने दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दिलाई नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट ..

सक्ती, जिले के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट प्रदान किया गया। कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 327479.32 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी ..

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3505 टोकन .. सक्ती, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ओम राइस मिल से 57 हजार से अधिक बोरी धान जप्त ..

22,860 क्विंटल धान जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमित मिल संचालन पर प्रशासन ने सख्त रुख...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending