Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध धान परिवहन पर खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 300 बोरी धान जप्त — पुलिस को सौंपा वाहन ..

Published

on

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर अवैध धान परिवहन और भंडारण पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात्रि एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने वाहन क्रमांक CG 11 AR 9186 से 300 बोरी (लगभग 120 क्विंटल) धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए पकड़कर मौके पर ही जप्त किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त जांच दल में खाद्य अधिकारी खुमेश्वर सिंह, खाद्य निरीक्षक अजित कुजूर, खाद्य निरीक्षक जीतेन्द्र दिनकर, मंडी सचिव प्रेम भारद्वाज, मंडी निरीक्षक ओम प्रकाश गोड़ तथा मंडी उपनिरीक्षक मुकेश करून शामिल थे। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक खिलेश्वर गबेल पिता मनीराम गबेल धान के स्रोत और वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद मंडी अधिनियम के तहत जप्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

जप्त वाहन को आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है, जिससे आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी सीजन को ध्यान में रखते हुए जिले में सघन निगरानी जारी है। अवैध खरीद–फरोख्त, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गौरतलब है कि अब तक सक्ती जिले में अवैध रूप से धान का भंडारण व परिवहन करते हुए कुल 1054 क्विंटल धान की जब्ती की जा चुकी है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मंडी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जिले के किसानों और व्यापारियों से प्रशासन ने अपील की है कि धान का परिवहन केवल वैध दस्तावेजों के साथ ही करें और नियमों का पालन कर विभागीय कार्रवाई से बचें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर2 मिनट ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा40 मिनट ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...60 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..23 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..24 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending