Connect with us

खबर रायगढ़

सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ..

Published

on

रायगढ़, विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर आज 12 दिसंबर को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायगढ़ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माननीय अध्यक्ष एवं प्रधान जिला न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार जैन तथा तालुका विधिक सेवा समिति धरमजयगढ़ की माननीय अध्यक्ष श्रीमती प्रिया रजक के निर्देशन में आयोजित हुआ।

शिविर में अस्पताल के अधिकारी, कर्मचारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर श्रीमती सावित्री डनसेना (थाना कापू) एवं सदानंद सिंह (थाना धरमजयगढ़) ने उपस्थित लोगों को विश्वव्यापी स्वास्थ्य कवरेज दिवस के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हर वर्ष 12 दिसंबर को मनाए जाने वाला यह दिवस स्वास्थ्य सेवाओं की सार्वभौमिक पहुंच, गुणवत्ता में सुधार तथा उपचार को किफायती बनाने की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

मुख्य उद्देश्यों पर दी गई जानकारी –

सभी वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की आसान और समान पहुंच सुनिश्चित करना।

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार करना।

उपचार की लागत को कम कर स्वास्थ्य सुविधाओं को किफायती बनाना।

इसके अतिरिक्त उपस्थित लोगों को नेशनल लोक अदालत की प्रक्रिया, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा नालसा की लीगल हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर के अंत में प्रतिभागियों ने ऐसे आयोजनों की नियमितता पर जोर देते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और जनहितकारी बताया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

15 फरवरी को सक्ती में निकलेगी भव्य शिव बारात, आयोजन समिति के अध्यक्ष चिराग अग्रवाल के साथ पुलिस प्रशासन ने लिया तैयारियों का जायजा ..

एसपी प्रफुल्ल सिंह ठाकुर सहित अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का दिया आश्वासन .. सक्ती, नगर में...

खबर अकलतरा ..8 घंटे ago

600 से अधिक विद्यार्थियों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, सेंट जेवियर्स स्कूल अकलतरा में वेल विशर फाउंडेशन का जागरूकता महाअभियान ..

स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, गुड टच–बैड टच और कैरियर मार्गदर्शन पर विशेष सत्र — वीर शहीदों को श्रद्धांजलि के साथ संपन्न...

खबर कोरबा9 घंटे ago

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को गरिमामयी विदाई, प्राचार्य सतीश प्रकाश सिंह ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं ..

भावुक माहौल में हुआ फेयरवेल समारोह, कनिष्ठ विद्यार्थियों ने उपहार भेंट कर दी वरिष्ठों को विदाई .. कोरबा, जिले के...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

डोंगिया सुलोनी में तीन दिवसीय सुखद सत्संग संपन्न, राष्ट्रीय संत श्री असंग देव साहेब जी से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर ने लिया आशीर्वाद ..

भजन-कीर्तन से गूंजा डोंगिया सुलोनी, रामकुमार, गीता गबेल सहित गबेल परिवार के सहयोग से सफल हुआ अमृत कथा का आयोजन...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक सक्ती के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ..

सक्ती, प्रांतीय निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन सक्ती की ओर से कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सक्ती दिलीप...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ग्राम नवापाराकला में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘जल अर्पण दिवस’, जल संरक्षण का लिया संकल्प ..

सक्ती, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) सक्ती के तत्वावधान में विकासखंड सक्ती अंतर्गत हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत नवापाराकला...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शादी सीज़न को लेकर पुलिस और मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक आयोजित ..

पार्किंग क्षमता अनुसार ही होगी बुकिंग, उल्लंघन पर कार्रवाई .. रायपुर, रायपुर में आगामी शादी सीज़न को लेकर पुलिस ने...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ में संशोधित गाइडलाइन दरें 13 फरवरी से लागू ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

युवा महापंचायत में गूंजा मनरेगा का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत बोले– गरीबों के अधिकारों पर प्रहार नहीं सहेंगे ..

रायपुर में युवाओं का शक्ति प्रदर्शन, मनरेगा बचाने की लड़ाई जारी रखने का ऐलान .. रायपुर, पंडित जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बोर्ड परीक्षार्थियों का बढ़ाएं मनोबल, सकारात्मक माहौल देने की अपील ..

10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दें, हतोत्साहित न करें — उमा, रमा व प्रेमा अग्रवाल .. जांजगीर-चांपा, बोर्ड परीक्षाएं हर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending