Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 45 लीटर शराब व 400 किलो लाहन नष्ट ..

Published

on

सक्ती, थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरदी में अवैध रूप से महुआ शराब बनाए जाने की शिकायत पर आबकारी विभाग सक्ती द्वारा बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल एवं आबकारी उपनिरीक्षक घनश्याम प्रधान के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने नाला किनारे दबिश देकर अवैध शराब निर्माण की दो चढ़ी हुई भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।

कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक पन्नियों में संग्रहित 45 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 20 बोरियों में रखा महुआ लाहन बरामद किया गया। प्रत्येक बोरी में लगभग 20 किलो लाहन भरा हुआ था, इस प्रकार कुल 400 किलो महुआ लाहन जब्त किया गया। बरामद सामग्री लावारिस अवस्था में पाई गई, जिसे नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अवैध शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि इससे सामाजिक एवं पारिवारिक स्तर पर गंभीर दुष्परिणाम भी सामने आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आबकारी विभाग द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के पदभार संभालने के बाद से सक्ती जिले में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। विगत दिनों ग्राम पंचायत जुडगा के जंगल क्षेत्र में भी आबकारी विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध महुआ लाहन एवं चलित शराब भट्टी को नष्ट कर बड़ी सफलता हासिल की थी।

आबकारी विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज को इस कुरीति से मुक्त किया जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

महंत दंपति ने दिव्यांग बच्चों संग मनाई मकर संक्रांति ..

नन्हे सितारों की मुस्कान में दिखी त्योहार की असली मिठास, डॉ. महंत हुए भावुक .. रायपुर, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति, एकजुटता और समृद्धि का प्रतीक – मुख्यमंत्री साय ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तातापानी महोत्सव का किया भव्य शुभारंभ , तातापानी महोत्सव के लिए हर साल 25 लाख रुपये:...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों की सौजन्य मुलाकात ..

वीर शहीद दीपक भारद्वाज को नमन: मुख्यमंत्री साय ने कहा — युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है उनका बलिदान .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर20 घंटे ago

मुख्यमंत्री से भारतीय वन सेवा 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने की मुलाकात ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

32 पाव अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार सारागांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही ..

आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल .. जांजगीर-चांपा,...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर जांजगीर में भूतपूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों का गरिमामय सम्मान ..

शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि, जनप्रतिनिधियों ने सशस्त्र बलों के त्याग और बलिदान को किया नमन .. जांजगीर-चांपा, जिले में 14वें...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

बिना सूचना अनुपस्थित कर्मचारी अपनी उपस्थिति करें सुनिश्चित ..

जांजगीर-चांपा, कार्यालय कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड जिला जांजगीर-चांपा से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती सुनिता यादव पति स्व. रामकुमार...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

कलेक्टर ने दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को दिलाई नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट ..

सक्ती, जिले के दो दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नि:शुल्क कॉलिंग टैबलेट प्रदान किया गया। कलेक्टर अमृत...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

समर्थन मूल्य पर धान खरीदीः जिले में अब तक 327479.32 मेट्रिक टन धान की हुई खरीदी ..

धान खरीदी केंद्रों में आज कटा 3505 टोकन .. सक्ती, प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में 15 नवंबर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, ओम राइस मिल से 57 हजार से अधिक बोरी धान जप्त ..

22,860 क्विंटल धान जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में अवैध धान भंडारण एवं अनियमित मिल संचालन पर प्रशासन ने सख्त रुख...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending