Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के जन्मदिन पर नगर मे फल वितरण निशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं गर्म वस्त्र वितरण का किया आयोजन ..

Published

on

नगर में डॉ. महंत का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया – अधिवक्ता राकेश महंत ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ती विधायक डॉ. चरणदास महंत का जन्मदिन 13 दिसंबर शनिवार को नगर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसेवा का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती से हुई, जहां अधिवक्ता राकेश महंत एवं उनके सहयोगियों द्वारा मरीजों को फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निरंतरता के साथ किया गया, जिससे अस्पताल में उपचाररत मरीजों को राहत मिली।

इसके पश्चात कचहरी परिसर सक्ती में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ों अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों, लोक अदालत में आए पक्षकारों, पत्रकारों, ग्रामीणों एवं नगर के नागरिकों ने स्वास्थ्य जांच कराई। शिविर में चिकित्सकों द्वारा रोगियों की जांच कर उन्हें आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता राकेश महंत ने डॉ. चरणदास महंत के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जनप्रिय नेता, सच्चे जनसेवक, जननायक एवं गरीबों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. महंत का जीवन सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा को समर्पित रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत दोपहर 2:00 बजे वार्ड नंबर 5 स्थित निज निवास ‘मातृ पितृ छाया’ में केक काटकर डॉ. चरणदास महंत का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया। पूरे आयोजन में सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।

उक्त कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता सक्ती के उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव सूरित राम चंद्रा, अधिवक्ता संघ सक्ती के पूर्व अध्यक्ष संदीप बनाफर, स्टेट बार काउंसिल के पूर्व सदस्य लीलाधर चंद्रा, संतोष जायसवाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष ऋषिकेश चौबे, देवेंद्र निर्मलकर, मनोज जायसवाल, गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, महेश अग्रवाल, चितरंजय पटेल, उदय वर्मा, सुरेंद्र शर्मा, मनोज अग्रवाल, प्रदीप गबेल, त्रिभुवन जांगड़े, धर्मेंद्र प्रसाद सोन, पार्षद लाला सोनी, कोषाध्यक्ष प्यारेलाल पटेल, रन साय बरेठ, संत राम उरांव, श्याम उरांव, शांति बाई, ज्ञानमती, ताराबाई, उर्मिलाबाई, दादू चंद्रा, प्रमोद पांडे, फूलबाई, फिरत बरेठ, अनीता महंत, जय महंत, रथ राम पटेल, दिनेश बरेठ, परमेश्वर जायसवाल, क्लेश पटेल, पवन शर्मा, पीयूष राय, संतोष अग्रवाल, ईश्वर देवांगन, सुभाष शर्मा, गजाधर साहू, दुर्गा साहू, मुन्ना पटेल भीम देवांगन, संतोष साहू, अश्वनी राठौर, अजीत सिंह क्षत्रिय, चंद्र कुमार भारद्वाज, हुलास राम चौहान, छवि पटेल, उमाकांत साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के चिकित्सा अधिकारी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कल्पना राठौर, डॉ. अतिक शेख, डॉ. संगीता चंदेल, धनीराम राठौर, अच्छे राम साहू, राजकुमार भगत, प्रतिभा, कृषक, प्रतिभा साहू, पूनम पटेल, खुशबू राठौर, विजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

रगजा में सुशासन तिहार शिविर, 538 आवेदन पहुंचे; कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा..

ग्रामीणों तक पहुंचा शासन, सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा — हर पात्र हितग्राही को मिले योजनाओं का लाभ .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

महंगाई पर कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद, वैश्विक संकट में भी मोदी सरकार मजबूत — भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ..

“देशहित के फैसलों पर राजनीति कर रही कांग्रेस” — भाजपा जिलाध्यक्ष गबेल का पलटवार .. सक्ती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending