Connect with us

खबर बिलासपुर

जेलों में कैदियों की भीड़ और अमानवीय परिस्थितियों पर हाईकोर्ट सख्त, डीजी जेल से मांगी रिपोर्ट ..

Published

on

बिलासपुर, प्रदेश की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की भीड़ और उनके लिए उपलब्ध अमानवीय परिस्थितियों को लेकर दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने जेल महानिदेशक से शपथपत्र के माध्यम से यह जानकारी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदेश की जेलों में अब तक क्या- क्या कार्रवाई की गई है और किन व्यवस्थाओं को लागू किया गया है।

अधिवक्ता शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों की उपस्थिति को लेकर एक जनहित याचिका दायर की है। कुछ समय बाद, जेलों में कैदियों की अमानवीय परिस्थितियों को लेकर भी एक पीआईएल लगाई गई। इस दौरान हाईकोर्ट के संज्ञान में भी यह मामला आया कि प्रदेश की जेलों में कैदियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। अदालत ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए, एक पत्र याचिका भी स्वीकार कर ली। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में सभी की एक साथ सुनवाई हो रही है।

हाईकोर्ट ने इस मामले में अधिवक्ता रणवीर मरहास को न्यायमित्र के रूप में नियुक्त किया है। सुनवाई के दौरान शासन ने पहले जानकारी दी थी कि जेलों में कैदियों के स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही रायपुर और बिलासपुर जिलों में विशेष जेलों की स्थापना और बेमेतरा में खुली जेल शुरू करने की योजना के बारे में भी बताया गया। सरकार के वकील ने यह भी बताया था कि रायपुर जिले में विशेष जेल के लिए भूमि मिल चुकी है और वहां काम शुरू किया जा चुका है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती की श्रीमती रीमा सिन्हा का निधन, 10 अक्टूबर को स्थानीय मुक्तिधाम मे होगा अंतिम संस्कार ..

श्रीमती रीमा सिन्हा-सक्ती के सिविल कांट्रेक्टर संजय सिन्हा की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता रंजन सिन्हा की पूज्य भाभी जी थी...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

महतारी वंदन की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 632.40 करोड़ रुपये ..

मुख्यमंत्री साय बोले- मातृशक्ति के आर्थिक सशक्तीकरण से मजबूत हो रहा परिवार और प्रदेश , दुर्ग जिले को 218.48 करोड़...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित ..

जनभागीदारी से टीबी मुक्त भारत की दिशा में बढ़ा सक्ती, ‘जोश द टीम’ का हुआ शुभारंभ , केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

कलेक्टर और सीईओ ने निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय, जिला पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का किया औचक निरीक्षण ..

निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य निर्माण कार्यो का गुणवत्तापूर्ण और तेजी से निर्माण कार्य कराए जाने के दिए निर्देश .....

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के पुरेन्हापारा में आबकारी उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में दबिश, आरोपी जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के कारोबार पर...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

सेवा ज्योति यात्रा में ट्रैफिक नियमों पर सवाल, मंत्री बिना हेलमेट बाइक पर खड़े होकर थामे दिखे मशाल ..

जनजागरूकता और अनुशासन का संदेश देने वाली रैली में नियमों की अनदेखी पर उठे सवाल, कई बाइक सवार भी बिना...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती का बस स्टैंड चौक अब कहलाएगा ‘विकसित भारत संकल्प सेवा चौक’ ..

सेवा संकल्प अभियान में गूंजा सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश, हजारों की मौजूदगी में नारायण चंदेल ने दिलाई सेवा...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी ..

सेवा सेतु केंद्र से त्वरित हुआ आय प्रमाण पत्र का अनुमोदन, उत्तरी बाई ने जताया आभार .. सक्ती, सेवा संकल्प...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा के रंग, राष्ट्र के संग: सेजेस सक्ती में छात्राओं ने बनाई विशाल रंगोली ..

सेवा, राष्ट्रीय एकता और जनभागीदारी का दिया संदेश, छात्राओं का हुआ सम्मान .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उच्च...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त ..

मसनियाकला, बाराद्वार और चंद्रपुर क्षेत्र में खनिज अमले ने की कार्रवाई, वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा .. सक्ती, जिले...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending