Connect with us

ख़बर रायपुर

शासन और प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ..

Published

on

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने शासकीय योजनाओं तथा जिले के समग्र विकास के लिए दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की ,

केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश ..

रायपुर, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा कबीरधाम जिले के मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा समग्र विकास के लिए राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिए विशेष जोर देते हुए कार्य किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने सभी विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और अधोसंरचना निर्माण के लिए निर्देश दिए है। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं और कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा बैठक ली।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बैठक में राज्य तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रम एवं कबीरधाम जिले के समग्र विकास के लिए विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर पूर्व में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों का अधिकारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है, इसमें प्रगति आई है, लेकिन और प्रगति लाने की जरूरत है। क्षेत्र विकास के मांग और विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन और प्रशासन का उद्देश्य क्षेत्र का विकास करना है इसके लिए जरूरी है कि शासन और प्रशासन मिलकर कार्य करेंगे तो उद्देश्य जरूर पूरा होगा। उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी अपने मूलभूत कार्य के साथ विकास के क्षेत्र में नवाचार कार्य प्रारंभ करें।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समीक्षा बैठक में जिले के वंनाचल क्षेत्रों में अधोसरंचना, पुल-पुलिया, सड़क, पीएम जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि उपज मंडी के स्वीकृत विकास कार्य, विधायक निधी, प्रभारी मंत्री द्वारा स्वीकृत कार्य, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास कार्य, त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के क्षमता विकास योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्य, मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य, पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग के कार्य सहित नई सिचाई परियोजनाओं, वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्रों में बैकिंग सुविधाओं के विस्तार, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना अंतर्गत किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गई। उप मुख्यमंत्री ने जिले के विभिन्न जलाशय के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी विभाग के अधिकारियों को वार्षिक कलेंडर बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट, कलेक्टर जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करें-उपमुख्यमंत्री शर्मा –

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिले के अनुविभागीय राजस्व न्यायालय, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय में पंजीकृत राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों तथा ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याएं होती है, उनकी समस्याओं को सुनकर प्राथमिकता के साथ तत्काल निराकरण करना सुनिश्चित करें। जिले के किसान को किसी भी प्रकार से दिक्कत नही होना चाहिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को सप्ताह में हर मंगलवार को सुबह 10 बजे से अपने कार्यालय में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उसके समाधान के लिए जन चौपाल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए दिन और समय की जानकारी भी कार्यालय में चस्पा करें। जिससे किसी भी किसान या ग्रामीणों को भटकने के जरूरत नही होगी।

राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण –

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व संबंधित मामले को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएं। उन्होंने विशेष रूप से नामांतरण और बटवारे के मामलों में निर्देशित करते हुए कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की गंभीर शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि सभी नामांतरण और बटवारे के मामले समय पर और निष्पक्षता से निपटाए जाएँ, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

सड़कों का किया जाएगा चौड़ीकरण –

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समीक्षा बैठक में ठाकुर देव चौक से लेकर नए हाईटेक बस स्टैण्ड तक सड़क चौड़ी करण, कवर्धा से सरोधा मार्ग के चौड़ीकरण के प्रस्तावित कार्य की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि रायपुर-बिलासपुर मार्ग के लिए नए बाई पास निर्माण के लिए कर प्रस्ताव भेज दिया गया है, अप्रूवल होने के बाद कार्य प्रारंभ किया जाएगा। उन्होने लोक निर्माण विभाग को रायपुर से बिलासपुर बाईपास मार्ग सात किलोमीटर के चौड़ी करण के प्रस्तावित कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि कवर्धा से भोरमदेव मार्ग चौड़ीकरण के लिए सर्वे कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह सड़क बजट में शामिल है।

जिले में उपलब्ध कराई जा रही बेहतर स्वास्थ सुविधा –

कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दृष्टि से वनांचल सहित सूदूर ग्रामीण क्षेत्र की आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने एम्बुलेस की खरीदी के लिए प्रस्ताव के संबंध में तथा जिले में संचालित एम्बूलेंस के फिटनेश टेस्ट के सम्बद्ध में जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि सभी वाहनों का फिटनेस टेस्ट किया जा रहा है। उन्होंने वनांचल क्षेत्र में सोनोग्राफी मशीन स्थापना के संबंध में जानकारी ली।

जिले में बनेगा गौ अभ्यारण्य –

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम जिले में बनने जा रहे गौ अभ्यारण्य के संबंध में जानकारी ली। बैठक में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक ने बताया कि बोड़ला विकासखंड के ग्राम जैतपुरी व सरेखा में भूमि चिन्हांकित कर सीमांकन कार्य प्रगति पर है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने गौ अभ्यारण निर्माण के लिए जल्द ही कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए नाडेप, जल, छायां, पौधरोपण, पानी के लिए ओवर हैड टेंक, शेड सहित सभी व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

जिले के पर्यटन क्षेत्र में ट्रैकिंग की व्यवस्था करने के दिए निर्देश –

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि जिले में सरोदा दादर, भोरमदेव अभ्यारण, पीढ़ाघाट सहित अनेक पर्यटन स्थल शामिल है। उन्होंने इस क्षेत्र में पर्यटकों के लिए ट्रैकिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्टूबर से फरवरी महीने तक विभिन्न क्षेत्र के लोग, ट्रैकर, विद्यार्थी ट्रैकिंग के लिए यहां आए जिससे इस क्षेत्र को पर्यटन में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसके आवश्यक प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार ..

गृह मंत्री अमित शाह के आतिथ्य में आज राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त .. रायपुर,...

नई दिल्ली ..8 घंटे ago

ऊर्जा क्षेत्र में 5.60 लाख करोड़ रुपए के निवेश की संभावनाओं के साथ आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़, वर्ष 2030 तक 15 हजार मेगावाट हरित ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य ..

130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं ,...

नई दिल्ली ..9 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की हरित ऊर्जा एवं निवेश संभावनाओं पर केंद्रित पुस्तक का किया विमोचन ..

पुस्तक में राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा नीति, ऊर्जा क्षेत्र में निवेश के अवसरों और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी पहलों का...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

मिट्टी की कलाकृतियों में झलक रही छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और प्राचीन परंपरा ..

राज्योत्सव-2026 के शिल्प ग्राम में उमड़ रहा लोगों का आकर्षण, मिट्टी के दीये और पारंपरिक कलाकृतियां बनीं खास आकर्षण ,...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 ..

खाना खजाना जोन में छत्तीसगढ़ी व्यंजन स्टॉल बना आकर्षण का केन्द्र , पताल (टमाटर) की चटनी के साथ मूंग बड़ा...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण संचालन के लिए संस्थाओं से 13 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित ..

जांजगीर-चांपा, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसायटी, जांजगीर-चांपा में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत कन्या महाविद्यालय सक्ती में प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन ..

कार्यक्रम के संयोजक राम नरेश यादव ने छात्राओं को लोकतांत्रिक मूल्यों एवं विकसित भारत के संकल्प से कराया परिचित ,...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

चंद्रपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरी के मामलों का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ..

चंद्रहासिनी मंदिर और बस स्टैंड से चोरी हुई थीं बाइक, आरोपी के घर की बाड़ी के पीछे छिपाकर रखी गई...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

राज्योत्सव की तैयारियों का कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, 2 नवंबर को जेठा ग्राउंड में सजेगा उत्सव का मंच ..

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ लगेगा विभागीय योजनाओं का प्रदर्शनी मेला .. सक्ती, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्ता खोकर तड़प रही कांग्रेस, लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर फैला रही अराजकता : प्रशांत सिंह ठाकुर ..

भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ संगोष्ठी में कांग्रेस पर साधा निशाना, SIR प्रक्रिया को लेकर रखे तथ्य .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending