Connect with us

खबर सक्ती ...

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स जिला सक्ती के जिला संरक्षक कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में सर्वधर्म प्रार्थना का हुआ आयोजन ..

Published

on

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर जिला संरक्षक कलेक्टर के साथ स्काउट गाइड बच्चों ने स्वच्छता तथा नशामुक्ति का किया शपथ ग्रहण ,

सक्ती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर आज भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के जिला संरक्षक व जिला कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के मार्गदर्शन में तथा जिला शिक्षा अधिकारी व जिला पदेन कमिश्नर एन के चंद्रा के उपस्थिति में जिला स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन जिला स्काउट गाइड संघ के पदाधिकारियों और स्काउट गाइड बच्चों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सक्ती सीएमओ संजय सिंह, जिला संघ के पूर्व अध्यक्ष दीपक गुप्ता, जिला सांख्यिकी अधिकारी राकेश अग्रवाल, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती पीली गवेल आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात जिला कलेक्टर तोपनो ने बच्चों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के द्वारा बताए गए सिद्धांतों और विचारों का अनुसरण करते हुए आज की युवा पीढ़ी को हर परिस्थियों में नशे से दूर रहकर स्वच्छता के आदतों को अपनाकर अपने गांव, शहर सहित पूरे समाज को समग्र रूप से इसके हानिकारक प्रभाव से दूर रहने की बात कही। जिला शिक्षा अधिकारी एन के चंद्रा ने बच्चो से स्वच्छता को व्यवहार में उतारने की बात कहते हुए कहा कि सभी बच्चे न केवल स्वयं तक बल्की अपने परिवार, मुहल्ले तथा प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छता को अपनाने के लिए जागरुक करे।

कार्यक्रम में जिला कलेक्टर तोपनो द्वारा समस्त स्काउट गाइड बच्चों तथा उपस्थित जिला पदाधिकारियों को स्वच्छता व नशामुक्ति का शपथ दिलाया साथ ही नशामुक्ति व स्वच्छता विषय पर आधारित चित्रकला, रंगोली, नृत्य, नाटिका, प्रतियोगिता का अवलोकन कर बच्चो को पुरस्कार वितरण किए।

इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक मंडल से जिला संगठन आयुक्त (स्काउट/ गाइड) चंद्रकांत राठिया एवं सुश्री रंजिता राज, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट/ गाइड) रामनारायण सायतोडा एवं सुश्री गीता सायतोडा, श्रीमती कमला दपी गवेल, सुश्री जयंती खमारी, सुश्री मीरा देवांगन, डी के साहू , सुश्री लक्ष्मी देवी सिदार, सुश्री अनिता खाखा, सुश्री निकहत करीम, सुश्री शकुंतला देवांगन, श्रीमती इग्नासिया खलखो, सुरेन्द्र सिदार व अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर31 मिनट ago

प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय ..

छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से...

खबर बिलासपुर44 मिनट ago

दिल की बीमारी से जूझ रही बिलासपुर की पीहू को मिला नया जीवन, ‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से हुआ सफल इलाज ..

‘’प्रोजेक्ट धड़कन’’ से सफल ऑपरेशन के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ, परिवार ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. बिलासपुर, मुख्यमंत्री...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

जिले में घरेलू एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने कलेक्टर ने ली बैठक ..

घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग न हो, वितरण व्यवस्था पर रखें कड़ी निगरानी – कलेक्टर महोबे .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 घंटा ago

घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की छापेमारी, कई होटलों से सिलेंडर जब्त ..

होटलों में घरेलू गैस से बन रहा था खाना, खाद्य विभाग की कार्रवाई में सिलेंडर व उपकरण जब्त .. जांजगीर-चांपा,...

खबर कोरबा16 घंटे ago

घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की कार्रवाई, सेंटर प्वाइंट से 6 सिलेंडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष अभियान, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन सख्त .. कोरबा, कलेक्टर कुणाल दुदावत के...

खबर बिलासपुर16 घंटे ago

ऑफिसर्स क्लब की महिलाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ..

बिलासपुर, ऑफिसर्स क्लब बिलासपुर की महिलाओं ने आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित ..

राजधानी क्षेत्र के योजनाबद्ध विकास से छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , महानगरों की तर्ज...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी के निर्देश ..

खाद्य सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने आयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश , शिकायतों...

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

मां और शिशु का स्वस्थ भविष्य ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

माताओं के स्वास्थ्य और पोषण में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में मिला पहला स्थान .....

ख़बर रायपुर17 घंटे ago

नवा रायपुर में सजेगा ‘’आदि परब-2026’’: 43 जनजातियों की संस्कृति, परिधान और चित्रकला का भव्य संगम ..

परंपरा से पहचान तक ‘’आदि परब-2026’’ : छह राज्यों के जनजातीय कलाकारों से सजेगा आदि रंग, परिधान और हाट .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending