Connect with us

खबर सक्ती ...

भीषण गर्मी को लेकर कलेक्टर की अपील, लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह ..

Published

on

सक्ती जिले में बढ़ता तापमान, कलेक्टर ने नागरिकों से कहा—धूप से बचें, ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ लें ..

सक्ती, जिले में मार्च माह से ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिलने लगा है। तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने और दोपहर से लेकर देर रात तक गर्म हवाएं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा लू की स्थिति बनने लगी है। इसे देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आम नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जब तापमान सामान्य स्तर से काफी अधिक हो जाता है और लगातार कई दिनों तक गर्म हवाएं चलती रहती हैं, तब लू की स्थिति बन जाती है। तेज धूप में लंबे समय तक रहने से शरीर में मौजूद पानी और खनिज लवण पसीने के माध्यम से बाहर निकल जाते हैं, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है और लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।

लू लगने की स्थिति में शरीर का तापमान बढ़ जाता है और कई बार पसीना भी नहीं आता। इसके साथ ही अत्यधिक प्यास लगना, पेशाब कम होना, सिर में भारीपन या दर्द, चक्कर आना, उल्टी होना, शरीर में कमजोरी और दर्द महसूस होना, तेज बुखार के साथ मुंह सूखना तथा आंखों के सामने अंधेरा छाना या बेहोशी जैसी स्थिति भी हो सकती है।

कलेक्टर तोपनो ने नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि बहुत जरूरी हो तो बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी या भोजन कर लें और सिर को टोपी, गमछा या कपड़े से ढककर रखें। धूप में निकलते समय आंखों पर चश्मा लगाने तथा समय-समय पर पानी या अन्य तरल पदार्थ पीते रहने की सलाह भी दी गई है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में लू के लक्षण दिखाई दें तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार स्थान पर ले जाकर आराम कराएं, शरीर को ठंडे पानी से पोंछें और आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाएं।

जिला प्रशासन ने कहा है कि गर्मी के इस मौसम में सभी लोग लू के प्रभाव को गंभीरता से लें और आवश्यक सावधानी बरतते हुए सुरक्षित रहें। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए विभागीय एम्बुलेंस एवं संजीवनी एक्सप्रेस 108 की सेवा ली जा सकती है। वहीं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और परामर्श के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा4 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending