Connect with us

ख़बर रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी केके श्रीवास्तव भगोड़ा घोषित, पुलिस ने की इनाम की घोषणा ..

Published

on

रायपुर, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले केके श्रीवास्तव को रायपुर पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। श्रीवास्तव पर 15 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है, और वह पिछले कुछ समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

तेलीबांधा थाना पुलिस ने श्रीवास्तव की गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, श्रीवास्तव ने दिल्ली के कारोबारी अशोक रावत से स्मार्ट सिटी सहित अन्य ठेके दिलाने के नाम पर 15 करोड़ रुपये की ठगी की थी। जब ठेका नहीं मिला, तो उन्होंने 17 सितंबर 2023 तक रकम लौटाने का वादा किया था। रावत को आंशिक तौर पर 3.40 करोड़ रुपये वापस किए गए, लेकिन बाकी के तीन चेक बाउंस हो गए।

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि केके श्रीवास्तव के बैंक खातों में करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का लेन-देन हुआ है। यह धनराशि फर्जी कंपनियों के खातों में ट्रांसफर की गई है, जिनमें से कई खाते ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के नाम पर खोले गए थे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच आयकर विभाग को सौंप दी है, और जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा भी इस मामले की जांच की जा सकती है।

शहर में इस बड़े आर्थिक घोटाले के खुलासे के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई है, और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर32 मिनट ago

बडी खबर: गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण और भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच समिति गठित ..

लोक निर्माण विभाग ने चार वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जांच की जिम्मेदारी , समिति तीन दिनों में प्रमुख अभियंता को...

खबर बिलासपुर1 घंटा ago

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राज्य स्तरीय शिविर पचमढ़ी में प्रारंभ ..

बिलासपुर जिले के 40 स्काउट-गाइड, रोवर्स-रेंजर्स होंगे शामिल .. बिलासपुर, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय रायपुर के...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, एक ही छत के नीचे मिलीं सरकारी सेवाएं ..

आजीविका ऋण मेले में 227 प्रकरणों में 9.39 करोड़ रुपये का वितरण , 162 प्रकरणों में 8.70 करोड़ की राशि...

खबर रायगढ़3 घंटे ago

48 घंटे में पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 315 पाव शराब जब्त ..

5 आरोपियों से 56.605 लीटर अवैध शराब बरामद , सार्वजनिक स्थान पर शराबखोरी करने वाले 5 लोगों पर भी कार्रवाई...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

शराब के नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना ..

यातायात प्रभारी वाय.एन. शर्मा के मार्गदर्शन में सउनि. सुरेंद्र सिंह की टीम की कार्रवाई , ब्रीथ एनालाइजर से पकड़ाया वाहन...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सोशल मीडिया पर हुई पहचान, फिर युवती को साथ ले गया युवक ..

रानीगांव में कई दिनों तक रखने और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप; साथी समेत दो गिरफ्तार .. सक्ती, सोशल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

उर्वरक बिक्री का नया फ्रेमवर्क लागू, Farmer ID से होगी बुकिंग ..

QR कोड से वितरण और VLTS से होगी खाद की लाइव ट्रैकिंग, कालाबाजारी पर लगेगी रोक .. सक्ती, किसानों को...

खबर जगदलपुर ..24 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending