Connect with us

खबर सक्ती ...

सक्ती पुलिस की अनोखी पहल: बच्चों को बनाया साइबर और ट्रैफिक बडी ..

Published

on

साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों की जानकारी से सशक्त होंगे खाखी किड्स ,

नशामुक्ति और सुरक्षा जागरूकता अभियान में बच्चों की सक्रिय भागीदारी ..

सक्ती, (जैजैपुर) आज के बच्चों को कल का भविष्य मानते हुए, सक्ती पुलिस ने “खाखी किड्स” कार्यक्रम के तहत जिले के स्कूलों में साइबर और ट्रैफिक जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस पहल की शुरुआत मनीष कुंवर, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में जैजैपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य बच्चों को साइबर और ट्रैफिक सुरक्षा के नियमों से अवगत कराना है, ताकि वे समाज के जागरूक सदस्य बन सकें।

खाखी किड्स कार्यक्रम का उद्देश्य –

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भारतीय पुलिस सेवा) ने बताया कि बच्चे समाज के प्रथम उत्तरदाता (फर्स्ट रिस्पांडर्स) बन सकते हैं। यदि एक बच्चा जागरूक होगा, तो वह अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय को भी जागरूक कर सकता है। वर्तमान में, जब तकनीकी ज्ञान में बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को मदद प्रदान करते हैं, तब साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और अपने परिवार को चेतावनी दे सकते हैं।

कार्यक्रम की मुख्य बातें-

आज, 19 अक्टूबर को जैजैपुर के स्वामी आत्मानंद शासकीय हाई स्कूल में 150 विद्यार्थियों को साइबर और ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। साइबर जागरूकता के तहत बच्चों को निम्नलिखित बिंदुओं के बारे में जानकारी दी गई:

अनजान व्यक्ति को ओटीपी साझा न करें।
अनजान लोगों से ऑनलाइन दोस्ती न करें और अपनी तस्वीरें साझा न करें।
लालच में न पड़ें, किसी भी “फ्री ऑफर” वाले कॉल से सावधान रहें।
एप्लिकेशन केवल एप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
अनचाहे लिंक पर क्लिक करने से बचें, इससे फोन हैक हो सकता है।
टेलीग्राम और शेयर ट्रेडिंग से सावधान रहें।
कॉल फॉरवर्डिंग को कैसे हटाएं, इसकी जानकारी दी गई।

इसके अलावा, बच्चों को नशामुक्ति के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

ट्रैफिक नियमों पर जागरूकता –

बच्चों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि:

बिना लाइसेंस के वाहन नहीं चलाना चाहिए।
पालकों की अनुमति से ही वाहन चलाना चाहिए।
गाड़ी चलाते वक्त ओवरटेक न करें और हेलमेट पहनना अनिवार्य है।
वाहन धीमी गति से और अपने साइड में चलाना चाहिए।

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी जैजैपुर जितेंद्र कोसले, महिला आरक्षक 393, पैरा लीगल वॉलंटियर श्रीमती भगवती भारद्वाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

बच्चों ने इस पहल का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया, जिससे यह साबित होता है कि “खाखी किड्स” सही दिशा में एक कदम है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..19 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली2 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending