खबर सक्ती ...
उपजेल सक्ती में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, कैदियों को मिली कानूनी जानकारी ..

सक्ती, उपजेल सक्ती में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती गंगा पटेल के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और न्यायिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक बनाना था। इस शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कैदियों को संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों और न्याय पाने के अधिकार की जानकारी दी।
श्रीमती पटेल ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में बताया और न्यायिक प्रक्रियाओं से अवगत कराया, ताकि वे अपनी समस्याओं का कानूनी समाधान कर सकें। शिविर के दौरान कैदियों ने सीधे सीजीएम से संवाद कर अपने कानूनी मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री दिव्या गोयल ने भी कैदियों को कानूनी सहायता, जमानत प्रक्रिया, और अदालत की कार्यवाही के बारे में जानकारी प्रदान की। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि इस तरह के जागरूकता शिविरों से कैदियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग बनेंगे।
शिविर में जेल एवं न्यायालय स्टाफ के सदस्य कोमल नवरंग, जय नारायण देवांगन और पीएलवी मनीष कुमार साहू भी उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …





















You must be logged in to post a comment Login