Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं ..

Published

on

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

आज जनदर्शन में कुल 58 आवेदन हुए प्राप्त ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में आज कुल 58 आवेदन प्राप्त हुए है।

जनदर्शन में आज तहसील अड़भार निवासी रमेश जाटवर ने पट्टा जारी करने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी श्रीमती समारीन बाई ने पीडब्लूडी रोड में अधिग्रहीत जमीन का मुआवजा दिलाने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत नंदौरकला निवासी फिरत सिंह ने मजदूरी राशि दिलाने के संबंध में, तहसील जैजैपुर अंतर्गत ग्राम कचंदा निवासी घनश्याम चंद्रा ने नक्शा बटांकन करने के संबंध में, तहसील डभरा अंतर्गत ग्राम सिंघीतरई निवासी अमृत दास ने भूमि का कब्जा दिलाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम देवरीमठ निवासी बाबूलाल ने ऋण पुस्तिका में खसरा एवं रकबा दर्ज कराने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम परसदा निवासी पंचराम ने सड़क निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कुरदी के समस्त ग्रामवासियों द्वारा ग्राम कुरदी को स्वतंत्र ग्राम पंचायत बनाने के संबंध में, तहसील हसौद अंतर्गत ग्राम मल्दाकला निवासी खेमराज कश्यप द्वारा शासकीय हाई स्कूल मल्दा को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम रगजा निवासी त्रिभुवन प्रसाद चौधरी ने नहर में अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा राशि दिलाने के संबंध में, जनपद पंचायत जैजैपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कैथा सरपंच द्वारा नल-जल योजना के तहत पानी के लिए बिछाए गए पाइपलाइन के लिए खोदे गए गली को मरम्मत करने के संबंध में, तहसील सक्ती अंतर्गत ग्राम करारी निवासी गुरबारी ने नवीन राशन कार्ड बनाए जाने के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी खुशराम साहू ने प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में, तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम रानीगांव निवासी गणेश राम साहू ने पीएम किसान सम्मान निधि का राशि नहीं मिलने के संबंध में, तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी श्रीमती भगवंती बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिलाये जाने के संबंध में, तहसील मालखरौदा अंतर्गत ग्राम बड़ेमुड़पार निवासी ताराचंद सिदार ने आवास प्लस में नाम जोड़ने के संबंध में सहित अन्य विभिन्न आवेदको द्वारा साप्ताहिक जनदर्शन में आवेदन दिया गया। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आयोजित किया जा रहा है।

जनदर्शन में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..12 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending