खबर सक्ती ...
कलेक्टर ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर किया नियुक्त ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 13 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला-सक्ती अमृत विकास तोपनो ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये हैं। जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती अरुण कुमार सोम और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती संजय सिंह को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नया बाराद्वार के लिए रिटर्निग ऑफिसर तहसीलदार नया बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नया बाराद्वार लक्ष्मण सिंह को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत जैजैपुर के लिए रिटर्निग ऑफिसर तहसीलदार जैजैपुर लक्ष्मीकांत कोरी और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी जैजैपुर योगेंद्र कुमार कर्ष को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत अड़भार के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा रूपेंद्र पटेल और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अड़भार आनंद राय को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत डभरा के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा बालेश्वर राम और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी डभरा तीजराम चौहान को नियुक्त किया गया है और नगर पंचायत चंद्रपुर के लिए रिटर्निग ऑफिसर प्रभारी तहसीलदार चंद्रपुर अनुराग भट्ट को और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रपुर रामसंजीवन को नियुक्त किया गया है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login