Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर बिलासपुर, जगदलपुर व अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 23 करोड़ 64 लाख रुपए की मंजूरी ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए वित्त विभाग ने 23.64 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इससे एयरपोर्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर और सुरक्षा से संबंधित कार्य किए जाएंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इन कार्यों की स्वीकृति से राज्य के एयरपोर्टों का उन्नयन और विकास प्रभावी व सुव्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। इससे विमानन सेवाएं बेहतर होंगी और पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

वित्त विभाग ने बिलासपुर एयरपोर्ट में एप्रन विस्तार और लाइटिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 96 लाख रुपए से अधिक की राशि स्वीकृत की है। एप्रन विस्तार कार्य के तहत एयरपोर्ट के उड़ान पट्टी के आसपास के क्षेत्र को बढ़ाया जाएगा, जिससे विमानों की पार्किंग और संचालन में सहूलियत होगी। इसके साथ ही, एयरपोर्ट के लाइटिंग सिस्टम का उन्नयन किया जाएगा, ताकि रात के समय विमान संचालन को सुरक्षित एवं प्रभावी बनाया जा सके।

जगदलपुर एयरपोर्ट के लिए एयरस्ट्रिप सुधार के लिए 20.40 करोड़ की राशि मंजूर की गई है। इससे एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता में वृद्धि होगी। आइसोलेशन बे का निर्माण विमान को आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित खड़ा रखने के लिए किया जाता है, जबकि सड़क का चौड़ीकरण यातायात में सुगमता लाएगा। वायर फेंसिंग से एयरपोर्ट के चारों ओर सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

इसी तरह अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास कार्यों के लिए 27.92 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि एयरपोर्ट के बुनियादी ढांचे और संचालन क्षमता में सुधार लाने के लिए उपयोग की जाएगी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending