खबर सक्ती ...
हर नारी के लिए मातृत्व का गौरव पाना अविस्मरणीय क्षण : सांसद ज्योत्सना महंत ..

महंत दंपत्ति को नाना-नानी बनने पर मिल रही बधाईयां ..
सक्ती, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत व छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की सुपुत्री भानुप्रिया को पुत्ररत्न प्राप्ति हुई है। इस तरह महंत दंपत्ति को नाना-नानी बनने का परम सौभाग्य मिला है। महंत दंपत्ति के दामाद व पुत्री विकास-भानुप्रिया यूएसए में निवासरत व कार्यरत है। पुत्री भानुप्रिया के जल्द ही प्रसव का समय निकट होने के कारण सांसद उनके पास पहुंचीं थी। सांसद ज्योत्सना महंत का कहना है कि जहां हर नारी के लिए मातृत्व का गौरव पाना अविस्मरणीय क्षण होता है उतना ही सुखद व अद्भुत प्रसन्नता से भरा क्षण हर उस माता के लिए रहता है जिसकी पुत्री मां बनती है और मां उस दौरान मौजूद हो तो पुत्र-पुत्री को और भी अधिक प्रसन्नता होती है। मैंने हमेशा यह कोशिश की है कि प्रसव की कठिन क्षणों व सुख-दुख में परिवार के साथ रहूं। महंत दंपत्ति के एक बार फिर नाना-नानी बनने पर छत्तीसगढ़ सहित क्षेत्रवासियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी है। सांसद ने कहा है कि जच्चा और बच्चा स्वस्थ और प्रसन्न है। पुत्री के अस्पताल से डिस्चार्ज होने और कुछ दिन रूक कर जल्द ही क्षेत्र में लौटकर क्षेत्रवासियों की सेवा में जुटेंगी।
खबर सक्ती ...2 years agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...2 years agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 years agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..2 years agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 years agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 years agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...2 years agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 years agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..


























You must be logged in to post a comment Login