Connect with us

ख़बर रायपुर

ब्राम्हण समाज ने किया है ज्ञान और संस्कार देने का कार्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

Published

on

मुख्यमंत्री साय भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के डंगनिया में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान परशुराम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ब्राम्हण समाज ने सदैव समाज को ज्ञान और संस्कार देने का कार्य किया है। उन्होंने भगवान परशुराम जन्मोत्सव की सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठवें अवतार हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और प्रभु श्रीराम हमारे भाँचा हैं। रामलला मंदिर निर्माण छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए गौरव और आस्था का विषय है। ‘श्रीरामलला दर्शन योजना’ के अंतर्गत अब तक 22,000 श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना भी प्रारंभ की गई है, जिसमें श्रद्धालु सरकारी व्यय पर विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, जिसे धान का कटोरा कहा जाता है और 44 प्रतिशत भूभाग वनों से आच्छादित है। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जा रही है। हमारी सरकार ने 31 मार्च 2026 तक राज्य को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त कराने का संकल्प लिया है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने विकास के लिए एक सशक्त ‘विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार किया है और नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। डिजिटलीकरण के माध्यम से भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण किया जा रहा है, और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, हम ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दिशा में ब्राम्हण समाज की भागीदारी भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने डेढ़ वर्ष के अल्पकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को धरातल पर उतारा है। चाहे वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत घर देने की बात हो या किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान का मूल्य दिलाना—हमने हर वर्ग की भलाई के लिए काम किया है। बस्तर और सरगुजा में जनजातीय समाज के लिए 5500 रुपये प्रति मानक बोरा तेंदूपत्ता की खरीदी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में प्रक्रियाओं, संस्थाओं और क्रियाओं के शुद्धिकरण का कार्य जारी है। राज्य निवेश के लिए एक पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है। कौशल उन्नयन, पारदर्शिता और सुशासन की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पीएससी में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच चल रही है, और कई दोषी जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि ब्राम्हण समाज एक प्रगतिशील समाज है, जिसने हमेशा विमर्श और विचारों का स्वागत किया है।

इस अवसर पर महंत वेदप्रकाशाचार्य, विधायक मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, सुशांत शुक्ला, रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, साहित्य अकादमी अध्यक्ष शशांक शर्मा, श्रीमती सुमन अशोक पांडेय, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राम्हण समाज अध्यक्ष शिवांजल शिव गोविंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती जिले के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि कौन? सांसद कमलेश जांगड़े या देवेंद्र प्रताप सिंह! ..

दो दिनों में जिला जनसंपर्क कार्यालय से जारी हुईं दो अलग-अलग विज्ञप्तियां, नगर से लेकर जिले तक चर्चाओं का बाजार...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

वोट चोरी नहीं होती तो जिले के कांग्रेस विधायक अधिक मतों से जीतते : गिरधर जायसवाल ..

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में हुए 800 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उल्लेख, भाजपा...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में धूमधाम से मनाया गया ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’, किसानों के खातों में पहुंची 24वीं किस्त ..

सक्ती, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आज देश के करोड़ों किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन रहा। माननीय...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर शासकीय कार्यालयों तक चला स्वच्छता अभियान, महिला एवं बाल विकास विभाग ने दिया स्वच्छता का संदेश ..

विशेष अभियान 6.0 के तहत कार्यालय परिसरों की सफाई, अभिलेखों का व्यवस्थित संधारण और अनुपयोगी सामग्री का किया गया निस्तारण...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर महाविद्यालय में गूंजे विचार, प्रतिभाओं ने दिखाई अपनी मेधा –

भाजपा जिला संयोजक राम नरेश यादव ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों और जागरूक नागरिकता का बताया महत्व, निबंध, भाषण एवं...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर अभिषेक शर्मा का डॉ. चरणदास महंत से सीधा सवाल, क्या सक्ती की जीत भी वोट चोरी से हुई? ..

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने कांग्रेस को घेरा, कहा– अपनी जीत पर जनता का आशीर्वाद और दूसरों की जीत पर...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए- मुख्य सचिव विकासशील ..

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का हो गुणवत्तापूर्ण निराकरण , 15 नवंबर से पहले फसलों की गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

चक्रवात ‘अर्नब’ से प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिए निर्देश ..

सभी जिलों में तत्काल होगा फसल क्षति का सर्वेक्षण, आरबीसी 6-4 के प्रावधानों के तहत पात्र किसानों को मिलेगी सहायता...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending