Connect with us

खबर सक्ती ...

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं छूटने देने के निर्देश ..

सक्ती, जिले में पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेने कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने मालखरौदा विकासखंड के अड़भार और चारपारा क्षेत्र में पहुंचकर सर्वे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दूरस्थ खेतों तक पहुंचकर मौके पर सर्वे की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों को पूरी सावधानी एवं सटीकता के साथ त्रुटिरहित सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयर, राजस्व अधिकारियों, कृषि एवं सहकारिता विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का रकबा अथवा खसरा छूटने नहीं पाए। खेतों से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सर्वे निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूर्ण हो सके।

किसानों से चर्चा कर पंजीयन कराने की अपील –

कलेक्टर श्रीमती जैन ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों से चर्चा कर सर्वे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पीवी ऐप सर्वे में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन अथवा पीवी ऐप सर्वे अभी शेष है, वे आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराएं। इससे पात्र किसानों को सर्वे प्रक्रिया से जोड़ने और किसी भी किसान के छूटने की आशंका को दूर करने में मदद मिलेगी।

मैदानी स्तर पर कार्यों की सतत निगरानी –

कलेक्टर के निर्देशन में जिले में पीवी ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके तहत अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारी मौके पर कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप सर्वे कार्य समय-सीमा में पूरा किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती ललिता भगत, उप संचालक पंचायत राजकुमार रात्रे, जनपद पंचायत मालखरौदा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेजश्वर यादव, एसएडीओ वतन जाधव सहित संबंधित सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...9 मिनट ago

सुवाडेरा में गृह निर्माण मंडल का संभागीय कार्यालय, सक्ती-जांजगीर के हितग्राहियों को मिली राहत ..

किस्त जमा करने से एनओसी और रजिस्ट्री तक के काम हुए आसान, सरकारी कार्यालयों व आवासीय भवनों का भी हो...

खबर सक्ती ...34 मिनट ago

अड़भार स्थित प्रसिद्ध मां अष्टभुजी मंदिर पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दर्शन कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को दिए निर्देश .. सक्ती, जिले की कलेक्टर श्रीमती...

खबर सक्ती ...42 मिनट ago

दूरस्थ खेतों तक पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, पीवी ऐप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

अड़भार और चारपारा में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति व गुणवत्ता जांची, किसानों का एक भी खसरा या रकबा नहीं...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending