खबर सक्ती ...
पीवी ऐप सर्वे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर खेत और खसरे की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करें: अपर कलेक्टर भगत ..

दूरस्थ खेतों में पहुंचकर परखी सर्वे की गुणवत्ता, धान खरीदी केंद्रों की तैयारियों का भी लिया जायजा ..
सक्ती, जिले में पीवी ऐप के माध्यम से चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्यों को त्रुटिरहित और निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने के लिए प्रशासन ने मैदानी निगरानी तेज कर दी है। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में नवपदस्थ अपर कलेक्टर नवीन भगत ने अपर कलेक्टर केएस पैकरा के साथ ग्राम दर्राभाठा के दूरस्थ खेतों में पहुंचकर पीवी ऐप सर्वे कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर नवीन भगत ने सर्वे कार्य में लगे सर्वेयर, राजस्व अधिकारियों तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि डिजिटल क्रॉप सर्वे में पूरी सावधानी और सटीकता बरती जाए। उन्होंने कहा कि सर्वे के दौरान किसी भी किसान का रकबा या खसरा छूटना नहीं चाहिए। सभी आवश्यक जानकारियों का सही-सही संकलन कर प्रविष्टियां निर्धारित मापदंडों के अनुरूप दर्ज की जाएं, ताकि सर्वे कार्य में किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
उन्होंने किसानों से भी सर्वे कार्य में सहयोग करने की अपील की। साथ ही पीवी ऐप सर्वे एवं एग्रीस्टैक पंजीयन से वंचित किसानों से जल्द पंजीयन कराने का आग्रह किया, ताकि कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से छूटने न पाए।
धान खरीदी केंद्रों में तैयारियों का भी लिया जायजा –

पीवी ऐप सर्वे के निरीक्षण के साथ ही अपर कलेक्टर नवीन भगत ने ग्राम दर्राभाठा, डोड़की, बड़े सीपत, फरसवानी तथा डभरा क्षेत्र के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर आगामी खरीफ विपणन वर्ष की धान खरीदी के लिए की जा रही प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित होनी चाहिए। किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे प्राथमिकता देते हुए केंद्रों में जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी –
कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन के निर्देश पर जिले में पीवी ऐप से संबंधित कार्यों की प्रगति और क्रियान्वयन की लगातार निगरानी की जा रही है। अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर सर्वे कार्यों का निरीक्षण कर रहे हैं। अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूरा करने के साथ उसकी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर केएस पैकरा, सहकारिता अधिकारी अश्वनी पांडेय सहित संबंधित ग्रामों के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















