खबर सक्ती ...
दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा ..
सक्ती, दीपावली का पर्व खुशियां बांटने, अपनों का सम्मान करने और समाज में एक-दूसरे के योगदान को स्वीकार करने का संदेश देता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जनपद पंचायत मालखरौदा के जनप्रतिनिधियों ने दीपावली के अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए जनपद परिवार के भृत्यों का सम्मान किया। 5 नवंबर 2026 को आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं सदस्यों ने सभी भृत्यों को साल, श्रीफल, मिठाई एवं लिफाफा भेंटकर सम्मानित किया तथा धनतेरस और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता के पीछे उन कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है, जो पर्दे के पीछे रहकर पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। जनपद पंचायत के भृत्य भी पूरे वर्ष कार्यालय की साफ-सफाई, देखरेख, चाय-पानी, रखरखाव सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से संभालते हैं।
उनकी सेवाएं केवल कार्यालयीन व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनपद पंचायत में आने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, सरपंचों, सचिवों, रोजगार सहायकों तथा अपने निजी एवं शासकीय कार्यों से पहुंचने वाले क्षेत्र के आम नागरिकों की सेवा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। वे हमेशा तत्परता के साथ अपने दायित्व निभाते हुए जनपद परिवार की गरिमा और सम्मान बढ़ाने में योगदान देते हैं।
जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भृत्यों की इसी कार्यकुशलता, समर्पण और सेवाभावना को देखते हुए दीपावली के विशेष उपहार के रूप में उनका सम्मान किया। इस आत्मीय आयोजन से कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह दिखाई दिया।
जनप्रतिनिधियों की इस पहल ने दिया सम्मान और अपनत्व का संदेश –
दीपावली के अवसर पर जनपद पंचायत मालखरौदा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं सदस्यों द्वारा किया गया यह सम्मान केवल उपहार देने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने यह संदेश भी दिया कि किसी भी संस्थान में छोटा-बड़ा कोई काम नहीं होता। प्रत्येक कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है और उसके सम्मान से ही परिवार जैसी कार्यसंस्कृति मजबूत होती है। जनप्रतिनिधियों की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















