Connect with us

खबर सक्ती ...

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

Published

on

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी लगाम ..

सक्ती, जिले के किसानों को खाद के लिए दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने से राहत मिलने वाली है। कृषि विभाग ने जिले में उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एफएफएस (Framework For Fertilizer Sale-FFS) ऐप के माध्यम से ई-टोकन पर खाद वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था से अब किसान घर बैठे अपने मोबाइल पर खाद का ई-टोकन प्राप्त कर सकेंगे और निर्धारित तिथि एवं समय पर संबंधित विक्रेता के यहां पहुंचकर खाद का उठाव कर सकेंगे।

नई व्यवस्था के तहत किसानों को सबसे पहले अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से एफएफएस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके माध्यम से ई-टोकन प्राप्त कर भारत यूरिया, डीएपी सहित अन्य उर्वरकों का उठाव किया जा सकेगा। इससे खाद लेने के लिए दुकानों में अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारों की समस्या कम होगी। साथ ही किसानों को खाद वितरण के लिए निर्धारित समय की जानकारी भी मिल सकेगी।

डिजिटल रिकॉर्ड से वितरण में आएगी पारदर्शिता –

एफएफएस ऐप के जरिए ई-टोकन जारी होने पर किसान का नाम, आधार लिंक्ड विवरण और खाद की मात्रा डिजिटल रूप से दर्ज होगी। इससे खाद वितरण का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इस व्यवस्था का प्रमुख उद्देश्य वास्तविक किसानों तक उनकी जरूरत के अनुसार खाद पहुंचाना, वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और उर्वरकों की कालाबाजारी एवं अनियमितताओं पर अंकुश लगाना है।

जिले में इस व्यवस्था के तहत श्री हनुमान ट्रेडिंग कंपनी, सपोस (विकासखंड डभरा) तथा नमन ट्रेडर्स, बीरभाठा (विकासखंड मालखरौदा) सहित अन्य अधिकृत खाद विक्रेताओं के माध्यम से वितरण प्रारंभ कर दिया गया है। नई डिजिटल व्यवस्था को लेकर किसानों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

कृषि विभाग की किसानों से अपील –

कृषि विभाग ने जिले के सभी किसानों से एफएफएस ऐप पर पंजीयन कराकर ई-टोकन के माध्यम से ही खाद का उठाव करने की अपील की है। विभाग ने यह भी कहा है कि ऐप के उपयोग अथवा ई-टोकन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी होने पर किसान संबंधित कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

कुल मिलाकर, खाद वितरण में डिजिटल तकनीक का यह प्रयोग किसानों की सुविधा बढ़ाने के साथ ही व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है।

Latest

खबर सक्ती ...49 सेकंड ago

अब खाद के लिए दुकानों में कतार लगाने से मिलेगी मुक्ति, मोबाइल से मिलेगा ई-टोकन ..

सक्ती जिले में एफएफएस ऐप के जरिए खाद उठाव की नई व्यवस्था शुरू, पारदर्शी वितरण के साथ कालाबाजारी पर लगेगी...

ख़बर रायपुर21 घंटे ago

बड़ी खबर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती ..

दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिला सुनहरा अवसर .. छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

दीपावली पर मुक्तिधाम में भी जगमगाएंगे दीप, पितरों की स्मृति में श्री सिद्ध हनुमान मंदिर परिवार करेगा दीप प्रज्वलन ..

मंदिर परिवार की अनूठी पहल, 8 नवंबर की रात 10 बजे मुक्तिधाम पहुंचकर जलाएंगे दीप; नगरवासियों से भी अपने पितरों...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात ..

9 करोड़ 41 लाख रुपये का पारिश्रमिक सीधे बैंक खातों में अंतरित , बुनकरों और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

दीपावली पर जनपद पंचायत मालखरौदा की सराहनीय पहल, भृत्यों का सम्मान कर बढ़ाया मान ..

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सभापति एवं जनपद सदस्यों ने साल-श्रीफल, मिठाई और उपहार भेंटकर किया सम्मानित, कर्मचारियों की सेवाभावना को सराहा .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न ..

रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम, 2026...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील ..

परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

दिवाली पर सक्ती विधानसभा को डॉ. चरणदास महंत की बड़ी सौगात, 2.96 करोड़ के 74 विकास कार्यों को मंजूरी ..

दृष्टिबाधित बच्चों के भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत, गांव-गांव में बनेंगे छतदार चबूतरे, मुक्तिधाम, प्रतीक्षालय और मंगल...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की सराहनीय पहल, पहले वर्ष में ही पत्रकारों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करने की अनूठी पहल ..

प्रशासन और पत्रकारों के बीच बेहतर संवाद, सौहार्द और आत्मीयता को मजबूत करने की दिशा में कलेक्टर रेना जमील का...

खबर जशपुर ..2 दिन ago

करम परब हमारी समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और प्रकृति के प्रति आस्था का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय ग्राम बनगांव में आयोजित आंचलिक करम पूजा महोत्सव के समापन समारोह में हुए शामिल, करम राजा की पूजा-अर्चना...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending