खबर बिलासपुर
ऑपरेशन बाज: एक महीने में 1081 स्थाई वारंटियों की धरपकड़, बिलासपुर-मुंगेली सहित चार जिलों का शानदार प्रदर्शन ..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़ भी रहे आगे, कोरबा और रायगढ़ का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं; ,
आईजी रामगोपाल गर्ग ने कमजोर प्रदर्शन वाले जिलों को दी हिदायत ..
बिलासपुर, बिलासपुर पुलिस रेंज में वर्षों से लंबित स्थाई वारंटों की तामीली के लिए चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देश पर 8 अक्टूबर से 7 नवंबर 2026 तक चले एक महीने के इस अभियान में रेंज के आठ जिलों में कुल 1081 स्थाई वारंटों की तामीली की गई। इस कार्रवाई से वर्षों से फरार चल रहे कई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं लंबे समय से न्यायालयों में लंबित मामलों के निराकरण की राह भी आसान हुई है।
चार जिलों ने किया बेहतर प्रदर्शन, दो जिलों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल –
ऑपरेशन बाज के दौरान बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप स्थाई वारंटों की तामीली की। इन जिलों की पुलिस टीमों ने वारंटियों की पतासाजी और धरपकड़ के लिए सक्रियता दिखाते हुए अभियान को प्रभावी बनाया। इसके विपरीत कोरबा और रायगढ़ जिले का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा। इन दोनों जिलों में अपेक्षित प्रयास नहीं दिखाई देने पर आईजी रामगोपाल गर्ग ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों को भविष्य में प्रदर्शन सुधारने की हिदायत दी है।
थानों में वर्षों से धूल खा रहे वारंटों की हुई समीक्षा –
दरअसल, पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने रेंज के आठों जिलों में लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा के दौरान पाया था कि न्यायालयों से फरार आरोपियों के विरुद्ध जारी बड़ी संख्या में स्थाई वारंट थानों में लंबित पड़े हैं। इन वारंटों की तामीली के लिए अपेक्षित प्रयास नहीं किए जा रहे थे। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने एक महीने का विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया और इसे ‘ऑपरेशन बाज’ नाम दिया।
अभियान के तहत सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को लंबित वारंटों की संख्या के आधार पर लक्ष्य निर्धारित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। वारंटों को अंतरथाना, अंतरजिला, अंतररेंज, अंतरराज्यीय एवं प्रदेश के बाहर की श्रेणियों में बांटकर वारंटियों की तलाश की गई। इसके लिए आधुनिक तकनीक और विशेष पुलिस टीमों की मदद भी ली गई।
सालों से फरार वारंटी पकड़ाए, मृत वारंटियों का भी चला पता –
अभियान के दौरान ऐसे कई वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े, जो वर्षों से फरार चल रहे थे और पुलिस रिकॉर्ड में उनकी तलाश जारी थी। वहीं, कुछ वारंटियों की मृत्यु हो जाने की जानकारी भी सामने आई। ऐसे मामलों में संबंधित व्यक्तियों के मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए, जिससे लंबित प्रकरणों के निराकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
अच्छा काम करने वाली टीमों को मिलेगा पुरस्कार –
आईजी रामगोपाल गर्ग ने अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाले थानों और पुलिस टीमों को पुरस्कृत करने के लिए पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है। वहीं, अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलों को आगामी अभियानों में बेहतर परिणाम देने की हिदायत दी गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऑपरेशन बाज जैसे विशेष अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे, ताकि बिलासपुर रेंज में लंबित स्थाई वारंटों की संख्या न्यूनतम की जा सके। एक महीने में 1081 वारंटों की तामीली को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे न केवल फरार वारंटियों की धरपकड़ हुई है, बल्कि वारंट तामीली के अभाव में वर्षों से लंबित न्यायालयीन मामलों के निराकरण का रास्ता भी खुला है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















