Connect with us

खबर रायगढ़

खरसिया विकासखण्ड में अंगना म शिक्षा मेला-पढ़ाई तिहार का हुआ आयोजन ..

Published

on

विकासखंड खरसिया के 183 प्राथमिक विद्यालयों में हुआ कार्यक्रम ,

अंगना म शिक्षा मेला कार्यक्रम में विकासखंड की 3672 सक्रिय माताओं ने कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभाई ..

रायगढ़, 26 अप्रैल 2023 को राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के आदेशानुसार जिला कार्यालय समग्र शिक्षा के निर्देश पर खरसिया विकासखण्ड में अंगना म शिक्षा मेले में माताओं को ग्रीष्म अवकाश में घर में नौनिहाल बच्चों को कैसे सिखाएं जाना है अवगत कराया गया। माताएं अपने घर में खुशनुमा माहौल में बच्चों को कैसे तैयार करें, कैसे उन्हें पढ़ाई सरल विधि से स्थानीय सामग्रियों से जैसे आलू, प्याज, टमाटर, थाली, कटोरी, गिलास, फल-फूल, पत्ती, कंकड़-पत्थर, लकड़ी, प्लास्टिक डिब्बा खिलौने आदि से अक्षर ज्ञान, जोडऩा-घटाना, अंक पहचान, वर्ण पहचान आदि आनंद के साथ कैसे उन्हें सिखाएं यह सब बातें बताई गई। इस तरह से माताएं बच्चों के सर्वांगीण विकास, बौद्धिक विकास, मानसिक योग्यता आदि सभी पहलुओं को बारीकी से घर में रहकर ही बच्चों को खेल-खेल में सीखा सकती हैं। इसके लिए मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के स्तर पहचान के लिए 9 काउंटर बनाए गए थे। सपोर्ट कार्ड वितरण करना, संतुलन बना कर चलना कूदना, संतुलन बनाना पेपर फोल्डिंग, बौद्धिक विकास मिलान करना पहचान करना, वर्गीकरण क्रम से लगाना, भाषा विकास, गणित पूर्वतयारी आकार पहचान गिनना, अंक पहचान जोड़ घटा, शारीरिक विकास, भाषा विकास, सामाजिक और भावनात्मक विकास उक्त गतिविधियों में माताओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और बच्चों से सभी गतिविधियों को कराये। साथ में जनभागीदारी के सदस्य, पालकगण भी उपस्थित रहे, आंगनबाड़ी के 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को उक्त गतिविधियों में संलग्न किया गया ताकि उनके शाला आने के पूर्व उनकी तैयारी हो जाए। माताएं उन्हें घर में आनंदमय माहौल में बढिय़ा से सीखा सकें, माताओ ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ इस मेले का लुफ्त उठाया, साथ ही साथ बच्चों को कैसे घर में पढ़ाना है यह भी उन्होंने सीखा। अंगना में शिक्षा-माताओं के लिए एक सीढ़ी का काम कर रही है उन्हें घर से बाहर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए अपने बच्चों के नजर एक शिक्षिका के रूप में प्रथम गुरु का कर्तव्य निभाते हुए सभी माताओं में अंगना मा शिक्षा से प्रेरणा लिए और अपने-अपने बच्चों के स्तर को समझते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करने के लिए बेड़ा उठा, हुए नजर आए। अंगना म शिक्षा से सभी माताओं पर बहुत ही सकारात्मक प्रभाव पड़ा है और वे प्रेरित हुई। इससे अब मातायें खुद से बच्चों को पढ़ाने के लिए आगे आती हैं। घर पर भी बच्चों को खेल-खेल में आनंद आए माहौल में पढ़ाने में स्वयं को सक्षम बनाने में यह कार्यक्रम अत्यंत सहायक है।

ज्ञात हो के अंगना म शिक्षा कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रम के संचालन में विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक प्रदीप कुमार साहू एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी संकुलों के प्राथमिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो इस हेतु सभी संकुल प्राचार्य एवं सभी संकुल समन्वयकों को संकुल स्तर का मानिटरिंग अधिकारी नियुक्त किया गया था। इस तरह अंगना म शिक्षा (पढ़ई तिहार) मेले का विकासखंड खरसिया के सभी प्राथमिक विद्यालयों में बेहतर ढंग से संचालन एवं क्रियान्वयन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की तैयारी ..

15 अक्टूबर तक जनता से मांगे गए सुझाव .. ​रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC) लागू करने...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई गति: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ..

स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग सचिव की उपस्थिति में मंत्रालय में हुई अहम बैठक .. रायपुर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

पेसा और एफआरए टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न ..

जल, जंगल, जमीन का होगा बेहतर प्रबंधन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण ..

वैज्ञानिक गतिविधियों और विद्यार्थियों के लिए चल रही नवाचार पहल की सराहना .. रायपुर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

हाथीदांत तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई ..

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए .. रायपुर, वन मंत्री केदार कश्यप के...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित ..

जीआईएस आधारित पोर्टल से आधारभूत संरचना परियोजनाओं की होगी बेहतर योजना एवं त्वरित क्रियान्वयन .. सक्ती, प्रधानमंत्री गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अवैध महुआ शराब कारोबारियों पर आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 15.8 लीटर शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ..

जैजैपुर के अरसिया गांव में दो अलग-अलग छापेमार कार्रवाई, धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को भेजा जेल...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

जिले में भव्य और गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां करे सुनिश्चित: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो , विभिन्न...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती मे जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की फेहरिस्त, 32 आवेदनों में आवास, पेंशन, स्कूल प्रवेश और राजस्व विवाद सबसे प्रमुख ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश, दूर-दराज़ से पहुंचे ग्रामीणों ने रखी अपनी पीड़ा...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत : कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ..

ब्रह्माकुमारी शक्ति कुंज, सक्ती में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ शुभारंभ .. प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending