Connect with us

खबर सक्ती ...

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ सक्ती शहर के कवि व प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव सक्ती का नाम ..

Published

on

संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत एवं पूर्व सांसद डाॅ नंद कुमार साय के आतिथ्य में रायपुर में किया गया सम्मानित ..

सक्ती, वृंदावन हाल रायपुर में 8 मई 2023 सोमवार को प्रदेश के संस्कृति एवं खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के आतिथ्य में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डेड “छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन ग्रंथ” के विमोचन कार्यक्रम सह कवि सम्मेलन, जिसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ राजनेता व पूर्व सांसद डाॅ. नंद कुमार साय तथा विशिष्ट आतिथ्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष , दुग्धाधारी मठ के मठाधीश व पूर्व विधायक डाॅ राजेश्री महंत रामसुंदर दास के कर कमलों से सक्ती शहर के कवि नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” सम्मानित हुए।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि ने इस गौरवपूर्ण अवसर पर राज्य को वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने पर सभी साहित्यकारों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। मंचासीन अतिथियों ने छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष डाॅ. विनय पाठक, राजभाषा आयोग के सचिव डाॅ अनिल भतपहरी, वरिष्ठ साहित्यकार रामेश्वर शर्मा, डाॅ. माणिक विश्वकर्मा, डाॅ. स्नेहलता पाठक, कुलपति मेट्स यूनिवर्सिटी डाॅ. गजराज पगारिया, डाॅ. सोनल शर्मा, डाॅ. उदयभान सिंह चौहान एवं लखन पड़रिया ने संपादक एवं आयोजक मंडल सुकमोती चौहान “रुचि” , आशा आजाद “कृति” तथा माधुरी डडसेना “मुदिता” के साथ ही छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन ग्रंथ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल कराने सभी साहित्यकारों के सहभागिता पर प्रशंसित शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन ग्रंथ एक विशाल छंदमयी ग्रंथ है , जिसमें 1007 पृष्ठ हैं । छत्तीसगढ़ के 72 विषयों के साथ-साथ 117 प्रकार के छंदों से सुसज्जित इस ग्रंथ पर छत्तीसगढ़ के 57 तथा देश के अन्य राज्यों से 13 कवि-कवयित्रियों ने अपनी लेखनी से योगदान किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य ने इस विशाल ग्रंथ पर दो विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराते हुए छत्तीसगढ़ के साहित्यकारों को विशिष्ट पहचान दिलाया है। छंदबद्ध ग्रंथ लेखन में सर्वोत्कृष्ट भूमिका छंद गुरु रामनाथ साहू “ननकी” की रही है।
वर्ल्ड रिकॉर्डेड “छत्तीसगढ़ संपूर्ण दर्शन ग्रंथ” में सक्ती शहर के कवि एवं प्रधान पाठक मिडिल स्कूल केरीबंधा से नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” की छंद लेखनी उत्कीर्ण है उन्होंने सम्मानित होते हुए सक्ती शहर को गौरवान्वित किया है ।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..7 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending