Connect with us

खबर सक्ती ...

मां की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को आजीवन कारावास एवं 5000 रुपए के अर्थदंड की सजा ..

Published

on

डॉ ममता भोजवानी द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय का फैसला ,

अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता/अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी की ..

सक्ती, अपर जिला एवं सत्र न्यायालय के ए.जी.पी. ऋषिकेश चौबे ने बताया कि प्रार्थी राजकुमार यादव ग्राम अमलडीहा थाना चंद्रपुर के द्वारा 14 मई 2022 को थाना चंद्रपुर में सूचना दिया कि दिनांक 12 मई 2022 को उसके परिवार के सभी लोग खाना खाकर रात्रि में अपने घर में सोए हुए थे, उसकी माता सोनकुंवर घर के परछी में खाट में सोई हुई थी, उसकी पत्नी राजकुमारी, बहू सीता एवं उसका छोटा लड़का शंकर एवं वह कमरे में सोए थे बड़ा लड़का आरोपी नरेश यादव अलग कमरे में सोया हुआ था, तभी रात्रि 11:00 बजे उसकी मां की आवाज आने पर वह पर्छी में जाकर देखा उसकी मां खाट में बेहोश पड़ी हुई थी सिर में चोट लगी थी, खून बह रहा था पास में ही उसका बड़ा लड़का आरोपी नरेश यादव हाथ में डंडा (खटिया पाटी) लिए खड़ा था। तब उसने अपने लड़के नरेश से पूछा कि मां को क्यों मार दिया, तब आरोपी नरेश ने कहा कि डोकरी घर में लड़ाई झगड़ा करते रहती है इसलिए मार दिया जिंदा रहेगी तो घर में कलंक होता रहेगा। घटना पश्चात डायल 112 एवं 108 वाहन को बुलाकर उसकी मां को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया गंभीर चोट को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रायगढ़ रिफर किया गया जहां इलाज के दौरान दिनांक 14 मई 2022 को उसकी मां सोनकुंवार की मृत्यु हो गई। थाना चंद्रपुर में सूचना प्राप्त होने के पश्चात अपराध क्रमांक 66/2022 भारतीय दंड विधान के तहत प्रथम सूचना पत्र लिखा गया। मृतक का शव पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम करवाया गया। आरोपी नरेश यादव को गिरफ्तार कर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया उसके कथन के आधार पर एक जंगली लकड़ी का खाट का डंडा जप्त किया गया । संपूर्ण जांच पश्चात न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी डभरा के न्यायालय में चालान पेश किया गया जहां से उपार्पन पश्चात प्रकरण सक्ती के न्यायालय में चला है। आरोपी को उसका आरोप सुनाए समझाए जाने पर उसने आरोपों से इनकार किया तथा अपने आप को निर्दोष होना बताते हुए उसे झूठा फंसाया जाना बताया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 14 गवाहों का बयान लिया गया। आरोपी के अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी का आशय अपने दादी की हत्या करना नहीं था किसी भी गवाह ने आरोपी द्वारा मृतिका को मारते हुए किसी ने नहीं देखा है वह निर्दोष है उसे झूठा फंसाया गया है। अभियोजन पक्ष का कहना था कि बिना किसी कारण के आरोपी के द्वारा अपनी दादी मां को खटिया की पार्टी से बेदर्दी पूर्वक मारकर हत्या किया गया है इसलिए उसे कड़ी से कड़ी सजा से दंडित किया जावे। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात द्वितीय अपर सत्र न्यायालय के न्यायाधीश डॉक्टर ममता भोजवानी ने पाया कि आरोपी ने अपनी दादी मृतका सोनकुवार की हत्या करने के आशय से उसके सिर में लकड़ी की पार्टी से मारकर उसे ऐसी चोट पहुंचाई जिससे उसकी मृत्यु होना संभाव्य है तथा उसके बारे में उसे निश्चित रूप से यह ज्ञान था कि उक्त चोट से मृतका की मृत्यु हो सकती है अतः प्रकरण की संपूर्ण परिस्थितियों में आरोपी का कृत्य गंभीर प्रकृति का होना मांगते हुए आदेश दिनांक 10 मई 2023 को आरोपी नरेश यादव को धारा 302 भारतीय दंड विधान के अपराध के लिए आजीवन कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किए जाने का आदेश प्रदान किया गया है। अर्थदंड की अदायगी के व्यक्तिक्रम पर आरोपी को पृथक से 6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताया जावेगा। अभियोजन पक्ष की ओर से शासकीय अधिवक्ता/अपर लोक अभियोजक ऋषिकेश चौबे ने पैरवी किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर रायगढ़40 मिनट ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending