Connect with us

खबर सक्ती ...

कोटेतरा की सरपंच सुनीता रमेश साहू के प्रयास से छापर मोहल्ले में पानी की समस्या दूर, 50–60 परिवारों को राहत ..

Published

on

सक्ती, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोटेतरा में सरपंच श्रीमती सुनीता रमेश साहू के प्रयासों से छापर मोहल्ले के लोगों को वर्षों पुरानी पानी की समस्या से राहत मिली है। उनके प्रयासों की गांव में सराहना हो रही है। जल संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से सरपंच ने मोहल्ले के लगभग 50 से 60 परिवारों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई है।

ग्रामीणों ने बताया कि छापर मोहल्ले में लंबे समय से पानी की भारी समस्या बनी हुई थी। लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता था और सीमित मात्रा में ही पानी से पूरे दिन का काम चलाना पड़ता था। खासकर महिलाओं को इस समस्या का सबसे अधिक सामना करना पड़ता था। गांव में कई जनप्रतिनिधि बने, लेकिन इस मोहल्ले तक पानी पहुंचाने के लिए ठोस प्रयास नहीं किए गए।

मौजूदा सरपंच सुनीता रमेश साहू ने अपने कार्यकाल की शुरुआत में ही मोहल्ले की महिलाओं को आश्वासन दिया था कि पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। उनके नेतृत्व में पंचायत के ट्यूबवेल और पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से हर घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अब मोहल्ले के घरों में पानी की टंकियां लगाई गई हैं और ग्रामीणों को निशुल्क पानी की सुविधा मिल रही है।

सरपंच सुनीता रमेश साहू ने बताया कि यह कार्य ग्रामीणों के सहयोग से संभव हो पाया। पाइपलाइन बिछाने सहित कई कार्यों में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने कहा कि अभी भी जहां-जहां पानी की सुविधा नहीं पहुंची है, वहां निरीक्षण कर जल्द व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि पानी अनमोल संसाधन है और सभी को इसकी बर्बादी रोकने के लिए जागरूक होना चाहिए। सरपंच के इस प्रयास से छापर मोहल्ले के लोगों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा11 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर12 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..1 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा1 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जिले में अब तक 714.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 1.7 मिमी बारिश, मालखरौदा में सबसे अधिक 844.9 मिमी वर्षा .. सक्ती, सक्ती जिले में चालू...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायतों में आयोजित होगा उल्लास महा – चौपाल ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में साक्षरता एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित ..

जिले मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने आपसी को- ऑर्डिनेशन से बेहतर काम करे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी .. सक्ती,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending