खबर जांजगीर-चांपा ..
हर घर जल संचय, जन भागीदारी से 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान प्रारंभ ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत “हर घर सोक पिट” वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल के संचयन को बढ़ावा देना, भूजल स्तर में सुधार लाना तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता के साथ जल संचय संबंधी कार्य किये जा रहे हैं।
कलेक्टर महोबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनभागीदारी के माध्यम से जल संचय के इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “मोर गांव – मोर पानी” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक घर तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता है।

कलेक्टर ने पंचायतों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि गांव-गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक परिवारों को इस पहल से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण को स्थायी जन-अभियान बनाया जा सके। जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में जनजागरूकता के साथ गांव गांव में बैठक आयोजित करते हुए जल संचय का कार्य किया जा रहा है।
जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में सभी जनपद पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login