Connect with us

खबर सक्ती ...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सक्ती में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं विविध कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

नारी ही नारायणी : हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं महिलाएं – सांसद कमलेश जांगड़े ,

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति में महिलाओं के खातों में जारी हुई महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त ..

सक्ती, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सक्ती जिले में महिलाओं के सम्मान, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृहद महतारी सम्मेलन, मेगा हेल्थ कैंप, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर, स्टेशन रोड सक्ती में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन विष्णु देव साय की वर्चुअल उपस्थिति में आयोजित किया गया। साथ ही जिले में यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं मालखरौदा, डभरा एवं जैजैपुर में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं के योगदान का सम्मान करना तथा उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े द्वारा माँ सरस्वती की छायाचित्र पर पूजा-अर्चना व सरस्वती मां की वंदना कर किया गया। इस अवसर पर सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने अपने संबोधन में कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि “नारी ही नारायणी है, नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज को नई दिशा दे रही है।” उन्होंने महिलाओं से शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन के क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रपति से लेकर मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी तक हर क्षेत्र में महिलाएं उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। सांसद ने कहा कि महिलाएं स्व-सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बन रही हैं। कोसा से साड़ी बुनने, पैरा से कलाकृति बनाने, ड्रोन दीदी के माध्यम से खेती-किसानी सहित अनेक क्षेत्रों में महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं और सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन, मेगा हेल्थ कैंप, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी परियोजना से जुड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की दीदियां तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और बालिकाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं भी प्रदान की गईं। साथ ही स्व-सहायता समूहों की उद्यमी महिलाओं द्वारा विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें स्थानीय हस्तशिल्प, खाद्य उत्पाद और अन्य उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन किया गया। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिले की सर्वश्रेष्ठ पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री तान्या सिंह को 5000 रुपए की नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं के 6 पर्यवेक्षकों को 2-2 हजार रुपए, जिले के 34 सेक्टरों से चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एक एक हजार तथा सहायिकाओं को पांच पांच सौ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कार्यकर्ताओं को पांच पांच हजार रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस प्रकार कुल 65,000 रुपए की नगद सम्मान राशि वितरित कर विभागीय कर्मियों के कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर जल जीवन मिशन योजना की जानकारी भी दी गई। साथ ही सभी को पानी का सही उपयोग करने और उसे व्यर्थ न बहाने का संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम मे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल, जिला पंचायत सदस्य आयुष शर्मा, टिकेश्वर गबेल, उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, अभिषेक शर्मा, सुश्री अन्नपूर्णा राठौर, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, एसडीएम सक्ती सुश्री कावेरी मरकाम, तहसीलदार सक्ती विद्या भूषण साव, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शक्ति की संचालिका तुलसी दीदी, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी वाघ द्विवेदी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले, जिला खेल अधिकारी हरि पटेल सहित जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्व सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में जिले की महिलाएं एवं बालिकाएं तथा आमजन उपस्थित रहे।

महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी –

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से आज महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त प्रदेश की महिलाओं के बैंक खातों में जारी की गई। इस अवसर पर राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम बस्तर जिला में आयोजित किया गया, जहां से मुख्यमंत्री ने योजना की राशि जारी की। उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

25वीं किस्त जारी होने के बाद अब तक महिलाओं के खातों में कुल 16 हजार 237 करोड़ 33 लाख रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। इस अवसर पर सक्ती जिला की लगभग 1.94 लाख महिलाओं को भी राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। जिले में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान वृहद महतारी वंदन सम्मेलन एवं अन्य विविध कार्यक्रमों अन्तर्गत योजनाओं की हितग्राही महिलाओं ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना तथा 25वीं किस्त की राशि प्रदान किए जाने पर आभार व्यक्त किया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता प्राप्त हो रही है, जिससे वे परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण पर भी विशेष ध्यान दे पा रही हैं। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर राजनांदगांव ..3 घंटे ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending