Connect with us

खबर सक्ती ...

पेंशनर संघ व देवांगन समाज के साथ नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने मनाया होली मिलन, दिया भाईचारे का संदेश ..

Published

on

सक्ती में होली मिलन समारोह में रंगा भाईचारे का रंग, नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने दी सभी को शुभकामनाएं ..

सक्ती, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर संघ सक्ती एवं देवांगन समाज सक्ती के साथ होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम, भाईचारे तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया।

पेंशनर संघ सक्ती द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होते हुए नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि पेंशनर संघ के वरिष्ठजनों के साथ होली मनाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि यहां उपस्थित सभी वरिष्ठजन उनके लिए पिता तुल्य और बड़े भाई के समान हैं, जिनका स्नेह और मार्गदर्शन समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज को सही दिशा मिलती है।

इसके बाद नपा अध्यक्ष देवांगन समाज सक्ती के होली मिलन समारोह में भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देवांगन समाज द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी होली मिलन का भव्य आयोजन किया गया है, जो समाज में एकता, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करने का कार्य करता है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया। समारोह में गीत-संगीत और आपसी मिलन का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर पेंशनर संघ और देवांगन समाज के पदाधिकारी, सदस्य तथा नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में उल्लास, भाईचारे और सौहार्द का वातावरण बना रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर राजनांदगांव ..3 घंटे ago

बडी खबर: साड़ी पहनकर AK-47 से हर्ष फायरिंग पर घिरीं ‘लेडी सिंघम’, आईजी ने मांगा स्पष्टीकरण ..

विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन के दौरान की थी हर्ष फायरिंग , पुलिस मुख्यालय ने मामले को लिया...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बिना रेरा पंजीयन भूखंडों की बिक्री पर CG-RERA की बड़ी कार्रवाई, सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख रुपये का जुर्माना ..

रायपुर जिले मे स्थित सालासार विहार परियोजना में नियमों के उल्लंघन पर प्राधिकरण की सख्ती , रेरा अधिनियम की धारा...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

दशहरा महोत्सव को सफल बनाने में राजकुमार अग्रवाल (राजू भैया) की रही अहम भूमिका ..

जन्मदिन पर मारवाड़ी युवा मंच के साथियों ने उनके निवास पहुंचकर दी बधाई, केक काटकर मनाया उत्सव , विजयादशमी महोत्सव...

ख़बर रायपुर18 घंटे ago

नगर सैनिकों के लिए खुशखबरी, अब हर महीने मिलेंगे 30,870 रुपये ..

छत्तीसगढ़ के करीब 7,900 नगर सैनिकों को मिलेगा लाभ, प्रतिदिन 1,029 रुपये के मानदेय का प्रस्ताव .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में...

ख़बर रायपुर19 घंटे ago

वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान से छत्तीसगढ़ में शांति और सुरक्षा का नया अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान , नक्सलवाद के...

खबर बिलासपुर20 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया गया सम्मान ..

बिलासपुर, 2री वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल सकरी में आज पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

जिले में 22 अक्टूबर से शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को टिकाऊ खेती के लिए किया जाएगा जागरूक ..

मिट्टी की सेहत सुधारने, संतुलित उर्वरक उपयोग और प्राकृतिक खेती को मिलेगा बढ़ावा, गांव-गांव में होंगे जागरूकता कार्यक्रम .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

राज्योत्सव की तैयारियों में न हो देरी, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में करें निराकरण : कलेक्टर जयश्री जैन ..

पारस पोर्टल पर योजनाओं की प्रगति अपडेट करने के निर्देश, किसानों को नहरों से पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या रवाना हुए सक्ती जिले के 36 श्रद्धालु ..

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर नि:शुल्क तीर्थयात्रा का मिला अवसर, श्रद्धालुओं ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

पीवी ऐप सर्वे में किसान का रकबा और खसरा छूटने पर कलेक्टर सख्त ..

त्रुटिरहित क्रॉप सर्वे पर जोर, अधूरे सर्वे को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश .. सक्ती, जिले में पीवी ऐप...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending