Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

लू से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग के उपाय को अपनाएं ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, भीषण गर्मी को देखते हुए लू से बचाव हेतु सभी नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन एवं घरेलु उपायों का पालन करनी चाहिए। गर्मी के मौसम में लू लगने से बीमार होने के अनेक मामले आते हैं। कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इससे बचा जा सकता है। ग्रीष्म ऋतु में लू चलना आम बात है। इस मौसम में तेज धूप एवं गर्मी के कारण लू लगने की संभावना रहती है। लू लगने का प्रमुख कारण शरीर में नमक और पानी की कमी होना है। पसीने के रूप में नमक और पानी का बड़ा हिस्सा शरीर से बाहर निकल जाता है और खून में गर्मी बढ़ जाती है। लू लगना खतरनाक एवं जानलेवा भी हो सकता है।

लू के लक्षण ..

बहुत तेज बुखार आना, सिर भारी लगना, पसीना नहीं आना, उल्टी होना, हाथ-पैर में दर्द होना, त्वचा का सूखा, गर्म व लाल होना, चक्कर एवं बेहोशी आना इसके लक्षण हैं।

लू से बचने के उपाय ..

लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी पियें। यदि प्यास न लगी हो तो भी पानी पिये ताकि शरीर में पानी की कमी से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकें। हल्के रंग के पसीना शोषित करने वाले वस्त्र पहनें। गर्मी के दिनों में शीघ्र पचने वाला भोजन करना चाहिए।

धूप में गमछे, चश्मा, छाता, टोपी व पैरों में चप्पल का उपयोग अवश्य करें। धूप में निकलना हो तो खाली पेट घर से बाहर न निकलें। अगर आप खुले में कार्य करतें हैं तो सिर, चेहरा, हाथ-पैरों को गीले कपड़े से ढ़के रहें। लू से प्रभावित व्यक्ति को छाये में लिटाकर सूती गीले कपड़े से पोछे अथवा नहलायें। यात्रा करते समय पीने का पानी अवश्य साथ रख लें, गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर और गर्दन पर रखे। शराब, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थों का इस्तमाल न करे यह शरीर को निर्जलित कर सकते है। ओआरएस घोल, घर में बने हुए पेय पदार्थ जैसे लस्सी, चावल का पानी (माड़), नीबू पानी, छाछ, कच्चे आम से बना पेय पदार्थ (पना) आदि का उपयोग करें, मौसमी फलों जैसे तरबूज, अंगूर, खरबूजा इत्यादि का सेवन करें। जिससे कि शरीर में पानी की कमी की भरपाई हो सकें। लू के लक्षण होने पर तुरंत अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र जाएं या मितानिन से संपर्क करें।

ऐसा न करें ..

पालतू जानवरों को धूप में न बांधे और बच्चों को धूप में न खेलने दें और न छोड़े,

कड़ी धूप (खासकर दोपहर 12 बजे से 3 बजे) के बीच सूर्य की रोशनी में जाने से बचें, आपात स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण लें। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र न पहने, जब गर्मी का तापमान ज्यादा हो तो भारी बोझ उठाने जैसे श्रमसाध्य कार्य न करें। नशीले पदार्थ, शराब के सेवन से बचें, उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें साथ ही लू से बचाव हेतु जारी एडवाइजरी का पालन करें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 9 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

अवैध महुआ शराब पर पुलिस का शिकंजा, लोहराकोट में दबिश देकर एक आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

दुष्कर्म के मामले में सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती, शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

प्रेमिका की हत्या के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास व अर्थदंड की सजा ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का फैसला .. सक्ती, प्रथम अपर सत्र न्यायालय, सक्ती ने महिला की हत्या...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक हुआ आयोजित ..

31 जुलाई 2026 तक किसानों का पंजीयन पूर्ण करने के दिए निर्देश ..         सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता...

खबर कोरबा23 घंटे ago

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने भरी उड़ान, कोरबा में “माय भारत युवा कार्यक्रम” की जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न ..

युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में होगी उपयोगी : आयुक्त आशुतोष पाण्डेय “नशा मुक्त भारत” थीम पर कोरबा में प्रतिभाओं...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा महंगा, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का जुर्माना ..

सक्ती पुलिस की कार्रवाई, यातायात नियमों के उल्लंघन पर लगातार जारी है अभियान .. सक्ती, जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डॉ. चरणदास महंत के नेतृत्व में कांग्रेस जिले में लगातार हो रही मजबूत – गुलजार सिंह ठाकुर ..

डॉ. महंत के नेतृत्व पर कांग्रेस को भरोसा, संगठन की मजबूती से आगामी चुनाव में बड़ी जीत का विश्वास –...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, कलेक्टर तोपनो ने दिए जरूरी निर्देश, साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में आपदा प्रबंधन, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा ..

भव्य व गरिमामय हो 15 अगस्त का आयोजन, प्रशासन रहे पूरी तरह मुस्तैद: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, मानसून को देखते...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

जनदर्शन में 29 आवेदन पहुंचे, आवास, राशन कार्ड और पीएम किसान की समस्याओं पर कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने सुनी आमजन की समस्याएं, जनदर्शन में आवास, पेंशन और आधार सुधार सहित 29 आवेदन प्राप्त...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

गुरु रविदास जी के समरसता संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा भाजपा का देशव्यापी अभियान : विद्या सिदार

650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई से 20 फरवरी 2027 तक चलेगा ‘समरसता संकल्प अभियान’, सक्ती में भाजपा की प्रेस...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending