Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के बैठक में शामिल हुई कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ..

Published

on

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 4 जून 2023 को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सह महासचिव एमके राऊत की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी अंतर्गत जिलों में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में शामिल हुई। सीईओ एवं सह महासचिव श एमके राऊत ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब एवं जरूरतमंदों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है और मानवता की सेवा की जा रही है। कोविड-19 संक्रमण के कठिन समय में मरीजों को मेडिकल किट, मास्क, भोजन की आपूर्ति की गई है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस के संबंध में जनसामान्य एवं युवाओं को जागरूक करने तथा ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता दिलाने की जरूरत है। जनप्रतिनिधियों को भी इसमें जोडऩे के आवश्यकता है। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के लिए दान एवं सदस्यता अभियान चलाने तथा इससे संग्रहित राशि का अंशदान राज्य शाखा को प्रतिवर्ष प्रेषित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि उद्यमी, कल-कारखानों, माईन्स से विशेष प्रयोजन जैसे रेडक्रास ब्लड सेंटर स्थापना, रेडक्रॉस सभाकक्ष भवन निर्माण, डायग्नोस्टिक सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर निर्माण, एम्बुलेंस एवं शव वाहन के लिए सीएसआर फंड एकत्रित करने की जरूरत है। प्राथमिक सहायता, होम नर्सिंग, हाईजिन सेनिटेशन, डिजास्टर मेनेजमेंट जैसे प्रशिक्षण कार्यक्रम रेडक्रॉस पाठ्यक्रम अनुसार शासकीय विषय विशेषज्ञों द्वारा आयोजित करें। उन्होंने कहा कि जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस की गतिविधियों का शालाओं एवं महाविद्यालयों में निरंतर संचालन होना चाहिए। नि:शुल्क एम्बुलेंस, शव वाहन एवं चलित चिकित्सालय संचालन, डीएमएफ व सीएसआर फंड से प्रत्येक जिले में रेडक्रॉस ब्लड सेंटर की स्थापना एवं संचालन, रेडक्रॉस नशामुक्ति केन्द्र, वृद्धाश्रम, अनाथालय, पॉली क्लीनिक के संचालन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिला एवं विकासखंड मुख्यालयों में शासकीय चिकित्सालय परिसर में रेडक्रॉस मेडिकल स्टोर्स का संचालन होना चाहिए। इस दौरान क्षय मुक्ति, सिकल सेल, थेलेसिमिया प्रकोष्ठ, अपंग कल्याण केन्द्र, मूक-बाधिर अध्ययन शाला, कृत्रिम अंग उपकरण निर्माण केन्द्र समाज कल्याण विभाग के सहयोग के संबंध में चर्चा की गई। कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या पर नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान, मास्क एवं सेनेटाईजर वितरण एवं उपयोग, जिला शाखा के लिए रेडक्रॉस भवन व कक्ष, कर्मचारी एवं अधोसंरचना की व्यवस्था के संबंध में बातचीत की गई।
कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने सीएमएचओ और जिला शिक्षा अधिकारी को रेडक्रॉस के लिए सदस्य बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता के लिए विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने टीबी के मरीजों के स्वास्थ्य के संबंध में तथा टीबी के मरीजों को दिए जा रहे पोषण किट के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ आर निराला और जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..10 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..11 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा1 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending