Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर दबिस देकर करे कार्रवाई- कलेक्टर ,

सुपोषित सक्ती मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा या केला वितरण का सीईओ और तहसीलदार करें नियमित निरीक्षण-कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने बैठक में जिले में खाद भंडारण और वितरण के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और उन्होंने जिले में उर्वरक विक्रेताओं द्वारा उर्वरक गुणवत्ता में अनियमितता पाए जाने पर दबिस देकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिले में सुपोषित सक्ती मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में अंडा या केला वितरण का सीईओ और तहसीलदार को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है की सुपोषित सक्ती मिशन के तहत जुलाई महीने में एकीकृत बाल विकास परियोजना डभरा के सेक्टर धुरकोट में, मालखरौदा परियोजना के सेक्टर पोता में, जैजैपुर परियोजना के सेक्टर ओडेकेरा और सक्ती परियोजना के सेक्टर कुरदा में केला या अंडा वितरित किया जा रहा है।

साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर ने जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ को गौठान समिति के सभी सदस्यों की एंट्री तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में सभी शासकीय कार्यालयों को धूम्रपान निषेध घोषित करने तथा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध 200 रुपए की चालानी कार्यवाही तथा नियमानुसार अन्य आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को आगामी चुनाव की तैयारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारीपूर्वक निर्धारित समयावधि में किए जाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने बैठक में गोधन न्याय योजना, रीपा के कार्य, पीपीईएस एंट्री की अद्यतन स्थिति, राजीव हुआ मितान क्लब, हमर लैब, ब्लड स्टोरेज यूनिट, एनआरसी भवन निर्माण कार्य, सड़को के मरम्मत कार्य, सीजीएमएससी के निर्माण कार्य, आरबीसी-6-4 के प्रकरण, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, आयुष्मान कार्ड, जल जीवन मिशन के कार्य, जाति प्रमाण पत्र, अमृत सरोवर योजना, आरईएस, पीडव्लूडी, सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा तथा अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे, अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सर्व एसडीएम तथा सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...24 मिनट ago

सक्ती में यातायात पुलिस का सख्त अभियान, सड़क जाम करने वालों पर कार्रवाई ..

यातायात प्रभारी वाई.एन. शर्मा के नेतृत्व में विशेष चेकिंग, नियम तोड़ने वालों को दी कड़ी चेतावनी, किया चालान.. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के : जिला पंचायत परिसर में विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ ..

जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 से 14 जून तक चलेगी तीन दिवसीय प्रदर्शनी .. सक्ती, केंद्र...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मानव सेवा ही ईश्वरीय सेवा है इसलिए ईश्वर की प्रसन्नता मनुष्य की प्रसन्नता में देखें – पुनीत शाही बाबा अघोर संत ..

अघोर पीठ जनसेवा अभेद आश्रम बोईरडीह ने सुदूर पहाड़ी अंचल के गांव रैनखोल में आदिवासी समुदाय के जरूरतमंद लोगों में...

खबर रायगढ़5 घंटे ago

🚨 रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ ..

🚨 सीएसपी रायगढ़ और ट्रैफिक डीएसपी के नेतृत्व में थाना साइबर और चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने किया रेड ,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ थीम पर सक्ती में मैराथन दौड़, युवाओं और नागरिकों ने दिखाया उत्साह ..

सक्ती, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’’ थीम...

खबर जांजगीर-चांपा ..8 घंटे ago

अग्नि सुरक्षा हेतु आवासीय एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए गृह मंत्रालय ने जारी की एडवायजरी ..

जांजगीर-चांपा, ग्रीष्म ऋतु में तापमान बढ़ने के साथ आगजनी की घटनाओं की संभावना को देखते हुए भारत सरकार गृह मंत्रालय,...

खबर रायगढ़23 घंटे ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending