Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक ..

Published

on

कृषि एवं स्वरोजगार से जुड़े ऋण प्रकरणों के निराकरण में लाएं तेजी – कलेक्टर ,

वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के दिए निर्देश ..

जांजगीर-चांपा, 11 जुलाई 2023 को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित कुल बैंक, संबंधित ब्रांच, एटीएम जिले में बैंकिंग गतिविधियां मुद्रा लोन और आरसेटी की जानकारी लेते हुए विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने वित्तीय साक्षरता जागरूकता एवं डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित अन्य आवश्यक स्थलों में वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभागों द्वारा बैंक को प्रेषित ऋण प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने समस्त शासकीय ऋण योजनाओं की समीक्षा करते हुए समस्त पात्र लोगों को ज्यादा से ज्यादा लोन दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी बैंकर्स को शासकीय योजनाओं से संबंधित खातों का त्वरित गति से आधार सीडिंग कराये जाने कहा।
बैठक में बैंकर्स और विभागीय अधिकारियों को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मछली पालन आदि गतिविधियों के साथ ही स्वरोजगार स्थापना हेतु प्रेषित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों का जनधन खाता खुलवाने के साथ ही प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा का कवच उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं पुनरीक्षण समिति की बैठक में योजनाओं के बेहतर एवं कारगर क्रियान्वयन किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि जरूरतमन्द और निर्धन वर्ग के लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए संवेदनशीलता के साथ पहल करें। आम जनता को शासन की योजनाओं से सहायता प्रदान करने के लिए सक्रिय सहभागिता निभायें तथा जनसाधारण को बेहतर बैंकिंग सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करें।
कलेक्टर ने बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, आधार सीडींग, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग एवं मुद्रा लोन की समीक्षा करते हुए शासकीय योजनान्तर्गत ऋण वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड सहित जिले में अन्य बैंकिंग गतिविधियों पर विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक रायपुर के मैनेजर गोपीनाथ, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल, लीड बैंक अधिकारी, कृषि, मत्स्य पालन, उद्यानिकी, अंत्यावसायी विभाग के अधिकारी सहित भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सीस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा विभिन्न बैंक शाखाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..14 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...15 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending