Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांतीय गुरु पूर्णिमा उत्सव चांपा के देवांगन धर्मशाला में मनाया ..

Published

on

भागवत प्रवाह एक परिवार है जिसमें परिवार का प्रेम है तो भक्ति की रसधार है…आचार्य राजेंद्र ,

समाज में समरसता का भाव जागृत करें …अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,

गुरु शिष्य के अज्ञान रूपी अधंकार को अपने ज्ञान के प्रकाश से दूर करता है…आचार्य देवकृष्ण ..

जांजगीर-चांपा, भागवत प्रवाह अध्यात्मिक सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांतीय गुरु पूर्णिमा उत्सव चांपा के देवांगन धर्मशाला में मनाया गया। इस अवसर पर भागवत प्रवाह के अध्यक्ष आचार्य राजेंद्र शर्मा ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि भागवत प्रवाह एक परिवार है जिसमें परिवार का प्रेम है तो भक्ति की रसधार है।

भागवत प्रवाह के संरक्षक अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने भागवत प्रवाह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों से आग्रह किया कि भागवत प्रवाह के सामाजिक सरोकार के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए समाज में समरसता का भाव जागृत करें ।

आचार्य देवकृष्ण ने लोगों को बताया कि गुरु शिष्य के जीवन के अज्ञान रूपी अधंकार को अपने ज्ञान के प्रकाश से दूर करता है। उमा राठौर ने गुरु पूर्णिमा की सबको बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ शोभा यात्रा से हुई पश्चात देव वंदना से मंचीय कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ जिसमें अलंकरण समारोह के तहत समाज के विभिन्न प्रतिभाओं का अभिनंदन किया गया तथा मीडिया के साथियों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष कुलवंत सलूजा, सचिव दीपचंद गुप्ता राजू सोनी आदि का साल श्रीफल से स्वागत किया।आज के आयोजन में भागवत प्रवाह के दीनदयाल गबेल, अशोक जलतारे, दिलेश्वर चंद्रा, शिवकुमार देवांगन, हेमकरण देवांगन, भक्तराम मेहर,संतोष कुमार देवांगन, वासुदेव चंद देवांगन, जगराम साहू, श्रीमती चंद्रकली देवांगन, कविता देवांगन आदि प्रदेश पदाधिकारी व सदस्यगण के साथ विभिन्न जिलों से आए भागवत प्रवाह के लोग शामिल हुए।

इस अवसर पर सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि व्यास पूजन, प्रतिभा सम्मान व अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें भागवत प्रवाह अपने सामाजिक सरोकार के तहत प्रतिभा सम्मान में प्रवीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों, खेल, साहित्य आदि विधाओं के विशिष्ट लोगों को सम्मान करेगा तथा भागवत प्रवाह के उद्देश्य को लेकर सजग और सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए अलंकरण समारोह रखा गया है एवम् पारंपरिक रूप से सामूहिक व्यास पूजन किया जायेगा।
समारोह स्थल में देव पूजन के तहत राधाकृष्ण, व्यास पूजन व भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा की गई। पश्चात विद्वत जनों का संबोधन और सहभोज के साथ आयोजन संपन्न हुआ। संपूर्ण समारोह संगीतमय भजनों से सुरभित रहा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर सक्ती में आयोजित साइकिल रैली में अधिकारी, कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं हुए शामिल ..

विश्व साइकिल दिवस पर नगर में निकली जागरूकता रैली, 260 से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा .. सक्ती, विश्व साइकिल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

13 जून को रायपुर में उमड़ेगा NHM कर्मियों का जनसैलाब ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, 18 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी परिवार सहित होंगे शामिल .. सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के प्रधान पाठक शैलकुमार पांडेय को मिला बिरसा मुंडा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षक सम्मान-2026

नवाचारी शिक्षण और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों पर शैलकुमार पांडेय राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित .. सक्ती, शासकीय आदिवासी आश्रम...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..6 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर6 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending