Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

1 मार्च से जांजगीर-चांपा में विशेष जल संरक्षण महाभियान, ‘मोर गांव-मोर पानी’ को जनआंदोलन बनाने का संकल्प ..

Published

on

विश्व महिला दिवस पर महिलाओं की भागीदारी से रिचार्ज पिट निर्माण अभियान, हर घर जल संचय की पहल ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में जनपद पंचायत अकलतरा, बलौदा, पामगढ़, बम्हनीडीह, नवागढ़ जनपद पंचायत अधिकारी कर्मचारी की बैठक आडिटोरियम भवन जांजगीर में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि जल संचय जन भागीदारी मोर गांव – मोर पानी अभियान को नई गति देते हुए 1 मार्च 2026 से विशेष जल संचय जन भागीदारी महाभियान चलाया जाएगा। साथ ही विश्व महिला दिवस के अवसर पर इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप देते हुए रिचार्ज पिट निर्माण, सोखता गड्ढा, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण किया जाएगा। यह अभियान सतत रूप से जागरूकता के साथ जारी रहेगा। बैठक में जिला पंचायत सीईओ गोकुल रावटे ने पीपीटी के माध्यम से जल संचय एवं जनभागीदारी के बारे में विस्तार जानकारी दी। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ, आर ई एस ईई , इंजीनियर, पी एच ई ईई , महात्मा गांधी नरेगा एवं पी एम आवास के ब्लॉक कॉर्डिनेटर, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सहित सचिव, रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि भू-जल स्तर, अनियमित वर्षा और बढ़ती जल खपत को देखते हुए यह पहल अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जल संचय, जन भागीदारी से ही मुमकिन है” और यह केवल एक नीति नहीं, बल्कि सामूहिक प्रयास है। अभियान के अंतर्गत सोखपिट एवं रेनवाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं का निर्माण सामुदायिक सहभागिता से किया जाएगा। स्थानीय समुदाय, उद्योग, शासकीय एजेंसियां एवं नागरिक मिलकर अपने-अपने स्तर पर जल संरचनाएं तैयार करेंगे। आंगनबाड़ी, स्कूल, पंचायत भवन एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी रिचार्ज स्ट्रक्चर बनाए जाएंगे। कलेक्टर महोबे ने कहा कि विश्व महिला दिवस के अवसर पर इस अभियान में विशेष रूप से महिलाओं को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल संकट का सर्वाधिक प्रभाव महिलाओं पर पड़ता है, इसलिए “जल शक्ति से ही नारी सशक्त होती है” संदेश के साथ हर घर में रिचार्ज पिट निर्माण का आह्वान किया जाएगा।

रिचार्ज पिट एक सरल, सस्ता और प्रभावी उपाय है। घर की छत से निकलने वाले वर्षा जल को पाइप के माध्यम से गड्ढे में पहुंचाकर गिट्टी, रेत और पत्थर की परतों से जमीन में समाहित किया जाता है। जल संचय हेतु जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायतों, स्वयं सहायता समूहों एवं शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से रैली, कार्यशाला, दीवार लेखन और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे “मोर गांव – मोर पानी” के संकल्प को साकार करते हुए अपने घर में रिचार्ज पिट बनाएं और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..6 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...6 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर6 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा1 सप्ताह ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़1 सप्ताह ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending