Connect with us

खबर सक्ती ...

जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु सक्ती में दो दिवसीय प्रशिक्षण, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने दिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश ..

Published

on

हाउस लिस्टिंग से शुरू होगी जनगणना 2027 की प्रक्रिया, पारदर्शिता और सटीक जानकारी पर रहेगा विशेष जोर ..

सक्ती, भारत सरकार, गृह मंत्रालय अंतर्गत जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण में बताया गया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जनगणना कार्य को राष्ट्रीय महत्व का बताते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को इसे पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित कार्मिक निर्धारित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लें और प्रक्रियाओं को भली-भांति समझकर ही मैदानी कार्य करें, ताकि जनगणना का कार्य शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पूर्ण हो सके। प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर ने कहा कि जनगणना महत्वपूर्ण कार्य है, जिसके आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। इसलिए यह दायित्व अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे गंभीरता एवं प्रतिबद्धता के साथ किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आम नागरिकों को जागरूक करें, ताकि वे सही एवं सटीक जानकारी दें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से बचा जा सके।

जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार महिलांगे और बलवंत डी सोमकुवंर द्वारा जनगणना 2027 में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका और कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों की नियुक्ति, जनगणना में उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, डेटा नैतिकता, गोपनीयता एवं सुरक्षा, मोबाइल एवं वेब ऐप से जुड़ी समस्याओं का निराकरण तथा समय-सीमा की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त स्व-गणना प्रक्रिया, डेमो, उत्तरदाता, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण में जनगणना पदाधिकारियों की भूमिका, कानूनी प्रावधान, कोष प्रबंधन, जनशक्ति एवं प्रचार गतिविधियां, जनगणना की आधारभूत संरचना का निर्माण, उपयोग की जाने वाली प्रक्रियाएं, अवधारणाएं एवं परिभाषाएं तथा एचएलओ प्रश्न 1 से 34 का अवलोकन कराया गया। सीएमएमएस का परिचय, इसके मॉड्यूल, सुविधाएं, उपयोगकर्ताओं के प्रकार, उपयोगकर्ता पंजीकरण, सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-1) एवं सीएमएमएस-एचएलओ प्रबंधन (भाग-2) के संबंध में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के. एस. पैंकरा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, एसडीएम सक्ती एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी अरुण कुमार सोम, एसडीएम मालखरौदा एवं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी रूपेंद्र पटेल सहित सभी तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी ग्रामीण, नगर पालिका अधिकारी एवं जनगणना चार्ज अधिकारी, नगरीय एवं जनगणना निदेशालय से आए प्रशिक्षण अधिकारी मनोज कुमार महिलांगे एवं बलवंत डी सोमकुवंर, जिला नोडल अधिकारी जनगणना दिनेश वसंत राव अंबादे सहित अन्य जनगणना अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़3 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...3 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending