ख़बर रायपुर
मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 जुलाई को छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह और एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे ..

राजधानी में आयोजित ‘दास्तान-ए-कबीर’ कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा ..
रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 जुलाई को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों सहित दुर्ग जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पूर्वान्ह छत्तीसगढ़ विधानसभा में आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम और शाम को मेडिकल कॉलेज परिसर रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित दास्तान-ए-कबीर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत ..

मुख्यमंत्री श्री बघेल 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे से 2 बजे तक आयोजित उत्कृष्टता अलंकरण समारोह 2022 तथा शासकीय आईटीआई के उन्नयन हेतु एमओयू निष्पादन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 2.20 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 2.40 बजे दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत अखराभाठा हेलीपेड पहुंचेंगे। वे वहां से कार द्वारा ग्राम सांतरा के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल कार्यक्रम पश्चात् 3.45 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर लौट आएंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात्रि 8 बजे राजधानी के मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित “दास्तान-ए-कबीर” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..






















You must be logged in to post a comment Login