Connect with us

खबर सक्ती ...

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की प्रथम संभाग स्तरीय अहम बैठक बिलासपुर के महर्षि कश्यप भवन में संपन्न ..

Published

on

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एक परिवार है जिसमें आपसी समझ के साथ परस्पर सहयोग की प्रतिबद्धता है- प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ,

अशासकीय विद्यालय प्रबंधको के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा- मोहन गुप्ता अध्यक्ष बिलासपुर संभाग ..

सक्ती, अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एक परिवार है जिसमें आपसी समझ के साथ परस्पर सहयोग की प्रतिबद्धता है, यह बात
महर्षि कश्यप भवन, बिलासपुर में आयोजित अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ की संभाग स्तरीय अहम बैठक में कहते हुए बिलासपुर संभाग के विभिन्न जिलों से पधारे निजी स्कूल संचालकों हौसला अफजाई किया । प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने बताया कि निजी विद्यालय के लिए वर्तमान संकट दरम्यान हमारी एकता ही हमारी ताकत है जिससे हम सारी मुसीबतों को जीत लेंगे।

आज सभी जिला पदाधिकारियों की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष ने संघ के तदर्थ संभागीय समिति की घोषणा करते हुए बिलासपुर जिले के मोहन गुप्ता को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निधि चंदेल रतनपुर नर्मद कश्यप मुंगेली सचिव कृष्णकुमार सिंह मरवाही, सहसचिव रेणु तिवारी कोरबा पुरषोत्तम चंद्रा सक्ती, कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा कोरबा, प्रवक्ता सेतु रत्नम बिलासपुर, सुनील लहरे मुंगेली मीडिया प्रभारी शिवशंकर जायसवाल कोरबा के साथ संभागीय कार्यसमिति सदस्य परमेश्वर देवांगन कोरबा, सरोज महंत बिलासपुर, विकास त्यागी गोरेला, को नियुक्ति प्रदान की गई इन पलों में प्रदेश समिति के सचिव दुलीचंद साहू, कोषाध्यक्ष सरोज महंत, सक्ती ब्लॉक सचिव बी डी चौहान, कोषाध्यक्ष विनोद साहू पर्यवेक्षक के रूप में हाजिर रहे। नव नियुक्त संभाग अध्यक्ष मोहन गुप्ता ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों एवम् उपस्थित स्कूल संचालकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी आप सबके विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस सम्मेलन में मनोहर यादव मुंगेली, अक्षय दुबे कोरबा,विकास त्यागी आदि जिलाध्यक्षों ने अपना विचार रखा । आज की बैठक का संचालन करते हुए सुमित राय ने शुरुवात में प्रदेश अध्यक्ष के साथ सभी निजी संचालकों का अभिनंदन किया तथा आभार प्रदर्शन मोहन यादव ने किया।
इस संबध में जानकारी देते हुए प्रदेश सचिव दुलीचंद साहू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल अधिवक्ता के मुख्य आतिथ्य में संपन्न इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल ने संगठन का परिचय व विस्तार, के साथ स्कूल संचालकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया पश्चात ने सभी ने एक स्वर से छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया पश्चात संगठन्नके सक्रियता को लेकर सर्वसम्मत रूप से संभागीय समिति के गठन का निर्णय लिया। अंत में निजी स्कूल की समस्याओं पर चर्चा करते हुए विशेषकर आर टी ई को लेकर उच्चाधिकारियों से मिलकर शीघ्र समस्यायों के निराकरण हेतु प्रयास करने का निर्णय लिया।
आज विशेष रूप से प्रदेशाध्यक्ष की सक्रियता व उनके उद्बोधन से सभी अशासकीय विद्यालय संचालकों को संगठन से काफी उम्मीदें हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending