Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रैली निकाली, रैली मे गूंजा जन-जन का नारा है, मतदान अधिकार हमारा है ..

Published

on

क्षेत्र में रैली, गीत और नुक्कड़ नाटक से किया गया मतदाताओं को जागरूक ,

युवा देश का भविष्य होता हैं, इनका शत-प्रतिशत पंजीयन हो- एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय से स्वामी आत्मानंद विद्यालय बिलाईगढ़ तक में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली बिलाईगढ़ के मुख्य मार्ग से होकर तहसील चौक, टिकरापारा, बस स्टैंड से होते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय पहुंची। एसडीएम डॉ. स्निग्धा तिवारी के नेतृत्व में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली के दौरान मतदाताओं के जागरूकता के लिए नारा का सामूहिक रूप से ऊर्जावान उद्घोष किया, जिनमें ‘मतदाता सूची म नाम लिखाबो, वोट देहे के अधिकार पाबो’, ‘लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होता जागरूक मतदाता‘, ‘जन-जन का नारा है मतदान अधिकार हमारा है’ लोकतंत्र में हिस्सेदारी, हम सबकी है जिम्मेदारी’ का नारा शामिल है। रैली के समापन अवसर पर एसडीएम और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डॉ. स्निग्धा तिवारी ने सामूहिक शपथ दिलाई। एसडीएम ने अपने कॉलेज के विद्यार्थियों को संबोधन करते हुए कहा कि युवा देश के भविष्य होते हैं। इनका शत-प्रतिशत पंजीयन हो, ऐसा प्रयास करते हुए अपने क्षेत्र में जागरूकता का प्रसार करें और मतदान के लिए सभी को प्रेरित करें।

शासकीय शहीद वीर नारायण सिंह महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुईंहा के विद्यार्थियों द्वारा ‘मतदान हमारा अधिकार’’ विषय पर लघु-नाटिका प्रस्तुत की गई। साथ ही साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ‘हम भारत के मतदाता’ गीत पर नृत्य के माध्यम से मतदान की ताकत को प्रदर्शित किया गया। इस रैली और सभाकक्ष के कार्यक्रम में स्कूली और कॉलेज के छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधियों, सीईओ बिलाईगढ़ योगेश्वरी बर्मन, सीएमओ मनीष गायकवाड़, अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कर्मियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..6 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

खबर सूरजपुर ..6 घंटे ago

पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी की विरासत सहेजने की पहल, समाधि स्थल और आश्रम के विकास पर जोर ..

कलेक्टर रेना जमील ने गोविंदपुर स्थित समाधि स्थल एवं आश्रम का किया निरीक्षण, अधिकारियों को आवश्यक सुविधाओं के विस्तार और...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सक्ती जिले के 718 मतदान केंद्रों की मतदाता सूची के मुद्रण के लिए निविदा आमंत्रित ..

4 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक जमा कर सकेंगे निविदा, उसी दिन दोपहर 3 बजे खोली जाएगी .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..15 घंटे ago

बडी खबर: छत्तीसगढ़ में चक्रवात के प्रभाव से 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले में वर्षा की संभावना, जिला प्रशासन अलर्ट ..

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे, मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्टार परफॉर्मर्स को दिए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक -राज्यपाल रमेन डेका ..

एसोसिएशन ऑफ फार्मास्यूटिकल टीचर्स ऑफ इंडिया के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन एपिकॉन-2026 में शामिल हुए राज्यपाल .. रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामचंडी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम गढ़फुलझर में बाबा बिसाशहे कुल कोलता समाज...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की OTS-2 योजना को बड़ी सफलता, अब तक 62.5 प्रतिशत संपत्तियों का विक्रय ..

251.71 करोड़ रुपये मूल्य की 1,659 संपत्तियां बिकीं, पूर्ववर्ती OTS योजना की तुलना में विक्रय प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी ..

तीन जिलों में 2.70 करोड़ रुपये से बनेंगे भवन, विभागीय सेवाओं और योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन को मिलेगी मजबूती .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending