Connect with us

खबर सक्ती ...

सहकारी समितियों में यूरिया खाद का पर्याप्त भंडारण ..

Published

on

खरसिया रेक पॉइंट से जिले को मिला 2077 टन यूरिया खाद ..

सक्ती, जिले में खरीफ मौसम में मुख्यतः धान की फसल ली जाती है। वर्तमान में धान रोपाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है, रोपाई के बाद धान फसल में यूरिया खाद की आवश्यकता होती है। अधिकांश कृषक आवश्यकता के अनुसार यूरिया का पर्याप्त भंडारण अपने पास रख लिये है, किन्तु अभी भी कृषकों को यूरिया खाद की आवश्यकता पड़ रही है।

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना के द्वारा इस दिशा में आवश्यक पहल किया गया। उत्पादक कम्पनियों से चर्चा कर जिले में यूरिया खाद की आपूर्ति कराई गई है। विगत सप्ताह खरसिया रेक पॉइंट में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड, इंडियन पोटास लिमिटेड एवं ब्रम्हपुत्र लिमिटेड का यूरिया रेक लगा था, कलेक्टर सक्ती के निर्देश पर रेक पॉइंट खरसिया से जिले को 2077 टन यूरिया खाद प्राप्त हुआ है। इसमें से 1842 टन यूरिया को डबल लाक केन्द्र सक्ती, बाराद्वार, और डभरा में भंडारण पश्चात मांग अनुसार जिले के 43 समितियों में भेजा गया है। 235 टन यूरिया पंजीकृत निजी विक्रेता को दिया गया है।

उप संचालक कृषि सक्ती एवं जिला विपणन अधिकारी सक्ती खरसिया रेक पॉइंट में उपस्थित रहकर जिले को आवंटित खाद को डबल लाक केन्द्रो एवं समितियों में पहुंचाने के लिए मानिंटरिग करते रहे, जिससे समय पर खाद समितियों में पहुंच सका।
उप संचालक कृषि सक्ती ने बताया कि जिले के समितियों में यूरिया का पर्याप्त भंडारण हो गया है। डबल केन्द्रो मे भी यूरिया उपलब्ध है, जिसे आवश्यकतानुसार समितियों में भेजा जायेगा।अगस्त के अंतिम दिनों में पुन: खाद की रेक लगेगी, उससे जिले को और खाद मिल जायेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सूरजपुर ..12 घंटे ago

अब रेडक्रॉस को मिलेगी नई पहचान, तीन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी ..

शोमनाथ चौबे बने जिला रेडक्रॉस अधिकारी, मो. गौस बेग और सुरविंद कुमार गुर्जर को सहायक अधिकारी का दायित्व , चेयरमैन...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

बड़ी खबर: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक और सहायक शिक्षक पदों पर आवेदन का अंतिम मौका आज ..

30 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक ही भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म , 16 जिलों में आयोजित होगी परीक्षा .....

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

बाराद्वार के मुक्ताराजा में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की टीम ने दबिश देकर पकड़ा मामला, आरोपी महिला जेल दाखिल .. सक्ती, जिले में अवैध...

खबर सक्ती ...16 घंटे ago

छह दिन से फरार हत्या का आरोपी जंगल से गिरफ्तार ..

गाली-गलौज के विवाद में महिला की हत्या का आरोप, बिलाईगढ़ के खुर्सुला-बकलीपाली जंगल में छिपा था आरोपी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती के 85,450 किसानों को मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त ..

30 अक्टूबर को खातों में आएंगे 2-2 हजार रुपये, जिलेभर में मनाया जाएगा पीएम किसान उत्सव दिवस .. सक्ती, प्रधानमंत्री...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 180वीं महाआरती में शामिल हुए पंडित तपेश शर्मा, सनातन संस्कृति के संरक्षण पर दिया जोर ..

अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने महाआरती को बताया सनातन संस्कृति के पुनर्स्थापन की दिशा में सशक्त पहल , श्री सिद्ध हनुमान...

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 28 अक्टूबर को प्रेमनगर दौरा प्रस्तावित, कलेक्टर रेना जमील ने तैयारियों का लिया जायजा ..

कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच, पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश .. सूरजपुर,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending