Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ ने ऋषभतीर्थ में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला के साथ वन भ्रमण व सहभोज का लिया आनंद ..

Published

on

शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाएं तो भारत पुनः विश्व गुरु कहलाएगा – अधिवक्ता चितरंजय पटेल ,

कार्यशाला को जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू एवं कोषाध्यक्ष सरोज महंत ने शिक्षक के महत्व को बताते हुए साक्षात्कार कराया ..

सक्ती, शिक्षक भविष्य के निर्माता है और वह पूरे मनोयोग से विद्यार्थी को संवारने में लग जाए तो हमारा देश पुनः विश्व गुरु के आसंदी को हासिल कर लेगा, यह उद्गार छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने मुख्य अतिथि की आसंदी से आज शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा।

इस अवसर पर कार्यशाला को जिलाध्यक्ष दुलीचंद साहू एवं कोषाध्यक्ष सरोज महंत ने शिक्षक के महत्व को बताते हुए शिक्षण शैली से उपस्थित शिक्षक वृंद का साक्षात्कार कराया तो वहीं ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र राठौर ने स्वागत भाषण एवम् आभार प्रदर्शन आयोजक विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण महान ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक सचिव बी डी चौहान ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया तथा मंचासिन सभी स्कूल संचालकों का चंदन तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया। साथ ही प्रशिक्षण वर्ग के बाद सभी संचालकों के साथ ही शिक्षकों ने वन भ्रमण व शानदार वन भोज का आनंद लिया जिसके लिए ब्लॉक कोषाध्यक्ष विनोद साहू का सभी ने आभार जताया।

गौर तलब है कि अंचल के शैक्षणिक इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में निजी विद्यालयों ने प्रबंधक परिवार के साथ शिक्षा शिक्षिकाओं ने पारिवारिक वातावरण में प्रशिक्षण के साथ वन भ्रमण एवम् सहभोज का आनंद लिया जिसको लेकर शिक्षा जगत भारी उत्साह नजर आ रहा था।

आज ऋषभतीर्थ की पावन धरा में जलप्रपात दमाउ धारा के कल कल ध्वनि से गुंजित वातावरण में श्री जगन्नाथ उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में आयोजित आज के समारोह में हाजिर करीब पच्चीस विद्यालयों के शिक्षक परिवार के लिए कार्यक्रम स्मरणीय पल में शुमार हो गया तथा सबने इस प्रकार के आयोजन सतत कराने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने स्कूल संचालक रामधन यादव, पुष्पेंद्र चंद्रा, जी आर प्रधान, संतोष चौहान, नेहा पाटले, शीतल पटेल, भुवन साहू, खिलावन साहू, लाकेश्वर श्रीवास, आरती काठे, शिवेश राठौर, फूल कुमारी बरेठ, पुष्पेंद्र राजपूत, दिनेश साहू, महेंद्र राठौर, नकुल भारद्वाज, अजीत चौहान, वाई एस चंद्रा की महती भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

पतेरापाली कलां में कलश यात्रा के साथ अखण्ड नवधा रामायण का शुभारंभ, 14 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन ..

श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी, मानस गायन व रंगोली प्रतियोगिता से सजेगा नवधा रामायण महोत्सव .. सक्ती, निकटस्थ ग्राम पतेरापाली कलां...

खबर पाली8 घंटे ago

पाली के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केंद्रीय परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न ..

केंद्राध्यक्ष अशोक मेश्राम के निर्देशन में सफल आयोजन, विद्यालय परिवार ने किया सम्मान .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बेल मेटल निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ कलाकृति की भेंट ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय परंपरा...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

बस्तर 2.0 की शुरुआत: मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा ..

बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस , पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े...

ख़बर रायपुर9 घंटे ago

बडी खबर: अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन ..

528 किलोलीटर का आबंटन जारी .. रायपुर, प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

अकेली महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल ..

सक्ती में महिला से दुर्व्यवहार का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आरोपी पकड़ा गया .. सक्ती, जिले में महिला...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

उर्वरक कालाबाजारी पर सख्ती: औचक निरीक्षण में 7 फर्मों पर कार्रवाई, कई के विक्रय पर प्रतिबंध ..

किसानों को राहत देने प्रशासन सक्रिय: महंगे खाद बेचने वालों पर गिरी गाज, नोटिस और प्रतिबंध जारी .. सक्ती, जिले...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की साप्ताहिक समीक्षा बैठक: हर घर शुद्ध पेयजल पहुंचाने के दिए सख्त निर्देश ..

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर, विभिन्न विभागों के कार्यों की कलेक्टर ने की विस्तृत समीक्षा .. सक्ती, कलेक्टर...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी का बड़ा एक्शन: अवैध शराब कारोबारी पर छापा, 7 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 01 में अवैध शराब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई: मुखबिर सूचना पर दबिश, आरोपी भेजी गई जेल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती में आदतन अपराधी गिरफ्तार, आम्र्स एक्ट के तहत भेजा गया जेल ..

कत्तानुमा चाकू सरेराह लहराकर लोगों को धमकाने वाला युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे .. सक्ती, जिले में कानून व्यवस्था बनाए...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending