Connect with us

खबर सक्ती ...

NHRSJC की संगठन विस्तार एवम प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित ..

Published

on

राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग परस्पर परिवार भाव से समाज सेवा करने वाला सेवा भावी संगठन है – चितरंजय पटेल अधिवक्ता उच्च न्यायालय ..

सक्ती, राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग परस्पर परिवार भाव से समाज सेवा करने वाला सेवा भावी संगठन है यह बात स्थानीय विश्राम गृह में आयोग के प्रदेश अध्यक्ष (लीगल सेल) एवम् उच्च न्यायालय अधिवक्ता चित्रंजय पटेल ने जिला संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि नॉन प्रॉफिटेबल और नॉन पॉलिटिकल कांसेप्ट के साथ समाज सेवा में रत भारतीय ट्रस्ट एक्ट के मान्यता प्राप्त यह संगठन आज छत्तीसगढ़ राज्य में अपने कार्यों से अच्छी तरह पहचान बना चुका है जिससे जुड़कर समाज सेवा के माध्यम से आप सभी सम्मान के साथ अपना पहचान बना सकते हैं।

आज बैठक में उपस्थित प्रदेश महासचिव कृष्णा दुबे ने सदस्यता के संबध में चर्चा करते हुए कहा कि कोई भी सदस्य बिना वैध आई डी के आयोग के नाम पर कोई काम न करे अन्यथा आयोग की और से उनके खिलाफ कार्रवाई की जावेगी। आज नए सदस्य अनीता पटेल को प्रदेश अध्यक्ष के कमलों से आई डी प्रदान कर उनका आयोग परिवार में अभिनंदन किया गया।

बैठक का संचालन करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र बरेठ ने सक्ती जिले में प्रदेश सम्मेलन आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया तथा इस सिलसिले में शीघ्र ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर ब्लॉक कमेटियों के गठन हेतु अधिवक्ता पटेल ने दिशा निर्देश जारी किया। साथ ही ब्लॉक कमेटियों के गठन के बाद प्रदेश सम्मेलन के लिए कार्यक्रम व अतिथि तय करने हेतु लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजय पटेल को अधिकृत किया गया।

आज इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक में प्रेमलाल गबेल फागूलाल,महेंद्र कर्ष, उदय मधुकर, योम लहरे, कांता यादव, अनीता दशरथ पटेल सरपंच गोरखापाली, बसंत बरेठ सरपंच चरौदा, उषा राठौर, रत्न मिरी, धर्मेश ओगरे, निर्मला घनश्याम साहू सकर्रा, सूरज कुर्मी, संध्या राठौर आदि कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समय पर पाठ्यक्रम पूर्ण करने की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ..

शिक्षा मंत्री ने संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दिए निर्देश , प्रत्येक शनिवार स्कूलों...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी की 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी ..

12 मार्च से शुरू होगी 12वीं और 13 मार्च से 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं , सुबह 9 बजे से दोपहर...

ख़बर रायपुर11 घंटे ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिए सख्त निर्देश ..

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई खरीदी व्यवस्था की समीक्षा, बारदाने से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर .....

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

जनजातीय गौरव दिवस आयोजन की कमान अपर कलेक्टर नवीन भगत को, बनाए गए नोडल अधिकारी ..

19 नवंबर को बाराद्वार के अंबेडकर भवन में होगा जिला स्तरीय आयोजन, प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे मुख्य अतिथि...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों की सुविधाओं पर विशेष जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर जयश्री जैन ..

ई-ऑफिस प्रणाली से होगा शासकीय कामकाज, लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश .. सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सुरक्षित आहार हमर अधिकार अभियान के तहत ढाबों और रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की दबिश ..

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने लिए गए दाल, चावल और पनीर के नमूने, लापरवाही पर प्रतिष्ठानों को थमाया नोटिस .....

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

जैजैपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा विस्तार, 2.28 करोड़ से बनेंगे 8 नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र ..

भाजपा जिला अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपती चन्द्रा ने किया 5 गांवों में भूमिपूजन, ग्रामीणों को...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाजंग में अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार ..

घर की रसोई में छिपाकर रखी थी 6.9 लीटर महुआ और देशी शराब, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल .....

खबर कोरबा1 दिन ago

बडी खबर: निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रशासन की नजर, आकस्मिक निरीक्षण के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित ..

मान्यता के मापदंडों और शैक्षणिक सुविधाओं की होगी जांच, कलेक्टर ने जारी किया आदेश .. कोरबा, जिले में संचालित मान्यता...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील की जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था, अवैध धान की आवक रोकने 4 चेक पोस्ट तैनात, सभी 9 तहसीलों में उड़नदस्ता दल सक्रिय ..

धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, किसानों की सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर दिया जोर, कोचियों-बिचौलियों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending