Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की सुनी समस्याएं ..

Published

on

संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के दिए निर्देश ,

जनदर्शन में कुल 135 आवेदन हुए प्राप्त ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अपने कलेक्टोरेट कार्यालय कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आमनागरिको की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और आमनागरिक जनदर्शन में अपनी छोटी – बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रख रहे हैं। जिसका जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव तेजी से निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
आज जनदर्शन में जांजगीर के श्री गणेश राम बरेठ द्वारा सेवा पुस्तिका में सुधार कराने, ग्राम केरा निवासी रामफूल मनहर द्वारा आर्थिक सहायता राशि हेतु, विकासखंड नवागढ़ के ग्राम घुठिया निवासी मुंशीदास वैष्णव द्वारा सड़क मरम्मत करवाने, अकलतरा तहसील के ग्राम बम्हनी निवासी उमा डहरिया द्वारा पीएम आवास के तहत योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बनाहील निवासी शिवप्रसाद ओगरे द्वारा ई रिक्शा हेतु, तहसील नवागढ़ के ग्राम धाराशिव निवासी नेतराम सतनामी द्वारा राशन कार्ड में मुखिया के नाम में संशोधन करने, तहसील अकलतरा के ग्राम बिरकोनी निवासी प्रहलाद सिंह द्वारा क्षतिपूर्ति की राशि दिलाने, जांजगीर निवासी रोहिणी तरण द्वारा विधवा पेंशन दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही अन्य आवेदको द्वारा नामांतरण, पट्टा दिलाने, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, आर्थिक सहायता, रोजगार प्रदाय करने, भूमि सीमांकन, राशनकार्ड, विधवा पेंशन संबंधी कुल 135 आवेदन प्राप्त हुए, कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि शासन के मंशानुरूप आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा कलेक्टोरेट कार्यालय में जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को 10.30 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर पाली2 मिनट ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में “परीक्षा पे चर्चा” का सजीव प्रसारण, 174 विद्यार्थियों व आचार्यों ने लिया लाभ ..

प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेश से बढ़ा छात्रों का आत्मविश्वास, परीक्षा तनाव से मुक्ति पर दिया गया मार्गदर्शन .. पाली,...

खबर सूरजपुर ..24 मिनट ago

कन्याओं के कर-कमलों से खुला भवानी मंदिर का मुख्य द्वार, वैदिक मंत्रों के बीच हुआ भव्य लोकार्पण ..

जमड़ी के भवानी मंदिर में आस्था का नया अध्याय, भक्ति-एकजुटता की बनी मिसाल .. सूरजपुर, श्रद्धा, समर्पण और सनातन परंपरा...

खबर सक्ती ...47 मिनट ago

महतारी वंदन योजना से बदली जिंदगी: गीतु कुमारी बनीं आत्मनिर्भर ..

हर माह की सहायता से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास .. सक्ती, महिला सशक्तिकरण को मजबूत आधार देने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कृषि संबंधी शासकीय योजनाओं के लाभ हेतु किसान आईडी कार्ड अनिवार्य ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने किसानों को शीघ्र अपना किसान आईडी कार्ड बनाने की अपील की .. सक्ती, भारत सरकार...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

बाराद्वार में सामूहिक बलात्कार का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजे गए जेल ..

भुरसीडीह सामूहिक दुष्कर्म कांड: फरारी की तैयारी में खड़े आरोपियों को पुलिस ने दबोचा .. सक्ती, थाना बाराद्वार क्षेत्र अंतर्गत...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा महाशिवरात्रि पर 12 ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं शिव जयंती महोत्सव का किया भव्य आयोजन ..

महाशिवरात्रि पर सक्ती में आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अनेक अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति , “परमात्मा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शासकीय स्कूल बंदोरा की शिक्षिका ने बढ़ाया जिले का गौरव, राष्ट्रीय एथलेटिक्स में दिखाया दमखम ..

मैदान में गरजी सक्ती की बेटी! राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स में डॉ. रीतू सिंह की दमदार मौजूदगी .. सक्ती, विकासखण्ड मालखरौदा...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बैंक की सीएसआर पहल: कलेक्टर ने किया टेमर प्राथमिक शाला का लोकार्पण, शिक्षा को मिली नई दिशा ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने बैंक की पैन इंडिया कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ग्राम टेमर स्थित...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मनरेगा बचाओ संग्राम: सक्ती में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, डॉ. चरणदास महंत का भाजपा पर तीखा हमला ..

मनरेगा को बंद करने की साजिश का आरोप, सक्ती में कांग्रेस का बड़ा आंदोलन— बेरिकेट पर चढ़े विधायक उमेश पटेल,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

समय से पूर्व बंद मिले आंगनबाड़ी केन्द्र ..

कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं का एक दिन का मानदेय काटने के निर्देश .. रायगढ़, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending