Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति का विस्तार से किया समीक्षा ,

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से करे बेहतर कार्य- कलेक्टर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन की तैयारी संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा, शासन द्वारा संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति तथा समय-सीमा सहित अन्य लंबित प्रकरणों के निराकरण की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने प्रदेश सहित जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने पर किए जाने वाले आवश्यक कार्यों की जानकारी देते हुवे जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने निर्वाचन सहित अन्य समन्वय वाले कार्यों के लिए सभी संबंधित विभागो को आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है।


समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने रिटर्निंग अधिकारियों को मतदान केंद्र स्थल परिवर्तन के प्रपोजल सहित जिले के मतदान केंद्रों के लिए बनाए गए रूटचार्ट अनुसार कौन से रूट में किस तरह की गाड़ीया जैसे बस, मिनीबस, जीप, कार आदि गाड़ी सुगमता से जा सकती है की जानकारी उपलब्ध कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए जाने पर संबंधित विभागो को तत्काल उन्हें रिलीफ करते हुवे संबंधित कार्यस्थल पर भेजे जाने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने आगामी विधानसभा निर्वाचन की सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त सभी संबंधित अधिकारियों को अवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने जिले में शांतिपूर्वक चुनाव कराए जाने के लिए मतदान केंद्रों की संपूर्ण व्यवस्था, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन के वैधानिक दायित्व का निर्वहन, नामनिर्देशन, मतदान सामग्री प्रभारी, मतदान सामग्री वितरण, मतदान सामग्री वापसी, मतदाता सूची की चिन्हित प्रति तैयार करना, पोस्टल बैलेट पेपर एवं सर्विस वोटर्स हेतु ईटीपीबी तथा निर्वाचन कर्तव्य प्रमाण पत्र का संपूर्ण व्यवस्था, रूट चार्ट, जोन सेक्टर का निर्धारण एवं मानचित्र निर्माण, अभ्यर्थियों को सूची उपलब्ध कराना, मतदान दल एवं मतगणना दल का गठन सहित चुनाव संबंधी अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी लेते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी लापरवाही के पूरी गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने जिले में धान पंजीयन, बारदाना की अद्यतन स्थिति, गिरदावरी के कार्यों, आयुष्मान कार्ड,अतिरिक्त कक्ष निर्माण, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए शौचालय निर्माण कार्य, वीडियो सर्विलेंस टीम, पीपीईएस एंट्री पूर्णता की स्थिति, कृषि उपज मंडी के निर्माण कार्य तथा डीएमएफ, नरेगा तथा अन्य मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा किए। उन्होंने बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरण, जनदर्शन तथा जनशिकायत के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए स्कूल जतन योजन, खाद-बीज उपलब्धता, आधार सीडिंग, राशनकार्ड, बेरोजगारी भत्ता, आरबीसी 6-4, केसीसी, पीएम आवास, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन सहित अन्य निर्माण कार्य तथा विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..9 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली1 दिन ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending